लाइव न्यूज़ :

भारत में सबसे लंबे समय तक रहने वाला अतिथि हूं: दलाई लामा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 13:41 IST

Open in App

हैदराबाद, सात जुलाई तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि वह भारत में ‘‘ सबसे लंबे समय तक रहने वाले अतिथि’’ हैं, जो कभी अपने मेजबान को किसी परेशानी में नहीं डालेगा।

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जीवी प्रसाद और अन्य के साथ ऑनलाइन वार्तालाप में दलाई लामा ने कहा कि अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने वाला भारत दूसरे देशों के लिए एक आदर्श है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जैसा कि मैंने हमेशा कहा कि भारत मेरा घर है। मेरा जन्म तिब्बत में हुआ है...लेकिन मेरा अधिकांश जीवन इसी देश में बीता...मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं भारत सरकार का अतिथि हूं। मुझे लगता है कि मैं भारत सरकार का सबसे लंबे समय तक अतिथि रहा हूं। लेकिन एक ऐसा अतिथि जो कभी अपने मेजबान के लिए परेशानी नहीं खड़ा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत में ‘‘धार्मिक सौहार्द उल्लेखनीय’’ है और ‘‘मीडिया स्वतंत्र’’ है।

भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश बताते हुए, तिब्बती नेता ने कहा कि वह ‘‘अहिंसा और करुणा’’ को बढ़ावा दे रहे हैं, जो भारतीयों के अंतर्भूत मूल्य हैं और जिनका हजारों वर्षों से पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक अरब से अधिक आबादी होने के बावजूद, भारत धार्मिक सौहार्द का एक उत्तम उदाहरण है। ऐसा राजनीतिक कारणों की वजह से नहीं बल्कि उसके लोगों की वजह से है। कुछ देशों को भारत के धार्मिक सौहार्द के सिद्धांतों से सीखने की जरूरत है।’’

दलाई लामा ने चिकित्सा जगत को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अधिक करुणामय होने की सलाह दी।

लामा का मंगलवार को 86वां जन्मदिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया करते हुए दलाई लामा ने कहा कि वह कम से कम 110 साल के होने के तक जीने को प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर