लाइव न्यूज़ :

Lonavala waterfall tragedy: चेतावनी पट्टिकाएं को फॉलो कीजिए, नदियों, झीलों, बांधों, झरनों को लेकर दिशानिर्देश जारी, डीएम ने पर्यटकों को किया आगाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2024 12:16 IST

Lonavala waterfall tragedy: दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों और जिन स्थानों पर सुरक्षा उपाय नहीं किए जा सकते हैं उन्हें पर्यटकों के लिए बंद किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देLonavala waterfall tragedy: लोग भुशी, पावना बांध क्षेत्र, लोनावला, सिंहगढ़, मालशेज और तमहिनी घाट आते हैं। Lonavala waterfall tragedy: गोताखोर, बचाव नौकाएं, जीवन रक्षक तैनात करने चाहिए जहां पर्यटक अक्सर आते हैं।Lonavala waterfall tragedy: जंगल में ऐसे स्थानों पर आगंतुकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Lonavala waterfall tragedy: लोनावला में भुशी बांध के पास एक झरने के तेज बहाव में एक महिला और चार बच्चों के बह जाने के कारण मौत के बाद पुणे जिला प्रशासन ने मानसून के मद्देनजर पर्यटकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास दिवासे ने सोमवार को अधिकारियों को संभावित खतरों की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण करने और पश्चिमी घाट में स्थित मावल, मुलशी, खेड़, जुन्नार, भोर, वेल्हा और अम्बेगांव आदि इलाकों में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, "दिवासे ने जिलाधिकारियों को नदियों, झीलों, बांधों, झरनों, किलों और वन क्षेत्रों वाले पिकनिक स्थलों का दौरा करने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी पट्टिकाएं लगाकर निषिद्ध क्षेत्रों की सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया। दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों और जिन स्थानों पर सुरक्षा उपाय नहीं किए जा सकते हैं उन्हें पर्यटकों के लिए बंद किया जाना चाहिए।"

मानसून के दौरान बड़ी संख्या में लोग भुशी, पावना बांध क्षेत्र, लोनावला, सिंहगढ़, मालशेज और तमहिनी घाट आते हैं। अधिकारी ने कहा, "राजस्व, वन, रेलवे, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसी एजेंसियों को उन जलाशयों में गोताखोर, बचाव नौकाएं, जीवन रक्षक तैनात करने चाहिए जहां पर्यटक अक्सर आते हैं।

साथ ही जीवन रक्षक जैकेट और अन्य आवश्यक सामग्री भी तैयार रखनी चाहिए। दिवासे ने जिला प्रशासन से गैर सरकारी संगठनों, बचाव संस्थाओं, ट्रेकर्स और स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल करने को कहा।" दिवासे ने कहा कि शाम छह बजे के बाद जंगल में ऐसे स्थानों पर आगंतुकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब