लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः युवक की हत्या, गांववाले ने कहा कि मतदान नहीं करेंगे लेकिन पहला वोट मृतक की विधवा ने डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2019 13:36 IST

बिजनौर के डीएम और एसपी ने घंटों तक ग्रामीणों को मनाया, जिसके बाद पहला वोट पड़ पाया। यहां खास बात यह रही कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव का पहला वोट मृतक की विधवा मुन्नी देवी ने डाला, जबकि उनके पति का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक की कुछ लोगों ने 2-3 दिन पहले ही बेरहमी से हत्या कर दी थी।हत्या के विरोध में मृतक बुलाकी सिंह के गांव के लोगों ने तीसरे चरण में वोटिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया था।

लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई। तीसरे चरण ( 23 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश से एक खबर आई है, जो लोकतंत्र में आपके यकीन को और पुख्ता कर देगी। 

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवक की कुछ लोगों ने 2-3 दिन पहले ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्या के विरोध में मृतक बुलाकी सिंह के गांव के लोगों ने तीसरे चरण में मंगलवार को होने वाले लोकसभा चुनावों की वोटिंग का बहिष्कार करने का फैसला लिया था।

लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की जीत

हालांकि, मृतक की विधवा ने मुन्नी देवी ने अपने गांव की तरफ से पहला वोट डालकर लोकतंत्र में लोगों की आस्था को कायम रखा। इसके बाद पूरे गांव ने मतदान किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजनौर के गांव मुकंदपुर राजमल के रहने वाले बुलाकी सिंह की रविवार को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद गांव में व्यापक विरोध हुआ और वहां दुकानें तक बंद रहीं। मंगलवार को गांव में बने मतदान स्थल पर जब कोई ग्रामीण वोट देने नहीं आया तो इसकी सूचना जिले के अधिकारियों को दी गई।

मतदान के लिए डीएम और एसपी ने मनाया

बिजनौर के डीएम और एसपी ने घंटों तक ग्रामीणों को मनाया, जिसके बाद पहला वोट पड़ पाया। यहां खास बात यह रही कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव का पहला वोट मृतक की विधवा मुन्नी देवी ने डाला, जबकि उनके पति का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ था।

इस तरह से लगभग डेढ़ बजे के आसपास मतदान शुरू हुआ और 7:15 तक वहां लगभग 60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दूसरी तरफ, पुलिस अभी भी बुलाकी सिंह के हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने धारा 302 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बिजनौरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना