लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह ने स्वीकार की कमलनाथ की चुनौती, लेकिन राहुल के पाले में डाली गेंद!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 18, 2019 11:59 IST

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को कठिन सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने इस चनौती को स्वीकार करते हुए ट्वीट किया है।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीएम कमलनाथ की कठिन सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार किया है। दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने शालीनता से लिखा, 'धन्यवाद कमल नाथ जी को जिन्होंने मप्र में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूँ।'

इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने कमलनाथ की चुनौती पर तंज कसते हुए राहुल गांधी के पाले में गेंद डाल दी। उन्होंने लिखा, 'मैं राघोगढ़ की जनता की कृपा से 77 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था। चुनौतीयों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं। नर्मदे हर।'

कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को भोपाल और इंदौर जैसी कठिन सीट से चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था, 'प्रदेश में 2-3 ऐसी लोकसभा सीटें हैं जहां से हम 30-35 साल से चुनाव नहीं जीते हैं।'

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। उनके राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए राहुल गांधी के पाले में गेंद डाल दी है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देशभर में 11 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहकमलनाथमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए