लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः मी टू से मुक्त हुए पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा, मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 3, 2019 19:58 IST

नवलगढ़ की ही एक युवती ने नवलगढ़ थाने में 1 दिसंबर 2018 को जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डॉ. शर्मा ने सम्मानित करने के बहाने अपने आवास पर बुलाया और वहां छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. शर्मा पर दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब उन्हें क्लीनचिट मिल गई है.डॉ. शर्मा, जब पिछली बार अशोक गहलोत सीएम थे तब मंत्री बने थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी.

नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा को मी टू के मामले में क्लीनचिट मिल गई है और पुलिस की अपराध शाखा (सीआईडी-सीबी) ने एफआर लगा दी है.

डॉ. शर्मा, जब पिछली बार अशोक गहलोत सीएम थे तब मंत्री बने थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब क्लीनचिट मिलने के बाद जल्दी ही डॉ. शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है.

डॉ. शर्मा पर दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरोप लगाए गए थे, लेकिन अब उन्हें क्लीनचिट मिल गई है.

उल्लेखनीय है कि नवलगढ़ की ही एक युवती ने नवलगढ़ थाने में 1 दिसंबर 2018 को जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डॉ. शर्मा ने सम्मानित करने के बहाने अपने आवास पर बुलाया और वहां छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया गया.

नवलगढ़ थाना पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करके मामले को जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस के पास भेज दिया. इसकी जांच क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी को दी गई थी.

जांच में यह सामने आया कि युवती सीजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित थी, जिसमें मरीज को कई भ्रम होते हैं. यही नहीं, युवती द्वारा एफआईआर में लगाए गए आरोपों और कोर्ट में दिए बयानों में भी विरोधाभास रहा. युवती जिस दिन की घटना बता रही थी, उस दिन राजकुमार शर्मा विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित थे.

याद रहे, वर्ष 2013 के विस चुनाव में डॉ. शर्मा को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था, किन्तु वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़े और जीते थे. इस बार नवलगढ़ से कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया था, जहां से उन्होंने 79570 वोट हांसिल किए और 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप