लाइव न्यूज़ :

झारखंड की चार सीटों पर मतदान आज, अर्जुन मुंडा सहित मरांडी, सुबोधकांत, जयंत के भाग्य का होगा फैसला

By भाषा | Updated: May 5, 2019 17:27 IST

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि 05 कोडरमा, 8- रांची, 11-खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 6 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में दूसरे चरण में 6 मई को जिन चार सीटों के लिए मतदान होगा उनके लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को झारखंड में दूसरे चरण और देश में पांचवें चरण का मतदान है जिसमें राजधानी रांची समेत चार लोकसभा सीटों के लिए 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 65,87,028 मतदाता करेंगे। इस चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाग्य का फैसला होगा।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि 05 कोडरमा, 8- रांची, 11-खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और 14-हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए 6 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में दूसरे चरण में 6 मई को जिन चार सीटों के लिए मतदान होगा उनके लिए कुल 8834 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन मतदान केंद्रों पर कुल 65,87,028 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। झारखंड के दूसरे चरण में रांची से सर्वाधिक बीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं वहीं खूंटी सीट से सबसे कम 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची में जहां 19,10,955 मतदाता हैं वहीं कोडरमा में 18,12,085, खूंटी में 11,99,512 और हजारीबाग में कुल 16,64,476 मतदाता हैं।

सोमवार को इस चरण के मतदान में कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा यादव और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि यहां से भाकपा माले के उम्मीदवार और पार्टी के वर्तमान विधायक राजकुमार यादव कुछ इलाकों में मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा यादव यहां से राजद की विधायक रह चुकी हैं और वह पूर्व में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। यहां से भाजपा ने अंतिम क्षणों में अपने निवर्तमान सांसद रविंद्र राय का टिकट काट कर राजद से पार्टी में शामिल हुईं अन्नपूर्णा देवी को टिकट दिया है जिससे रविंद्र राय खासे नाराज हैं। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में दो लाख से अधिक भूमिहार मतदाता हैं और उनमें से कई तो रविंद्र राय का टिकट कटने से नाराज है।

इन मतदाताओं के रुख का भी कोडरमा के चुनाव परिणाम पर असर होगा। हजारीबाग में भाजपा के उम्मीदवार केन्द्रीय विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का सीधा मुकाबला महागठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद साहू से है। हालांकि यहां से भाकपा के उम्मीदवार, दो बार के सांसद एवं भाकपा के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के चुनाव मैदान में होने से कई इलाकों में मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

खूंटी में भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का सीधा मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। यहां भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद एवं वरिष्ठ नेता करिया मुंडा का टिकट काट दिया। इससे एक वर्ग पार्टी से नाराज है। अर्जुन मुंडा ने हालांकि अपने व्यक्तिगत संबन्धों का इस्तेमाल कर अपने प्रचार में करिया मुंडा को साथ रख कर यह नाराजगी दूर करने की कोशिश की है।

झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा ने अपने पांच बार के सांसद रामटहल चौधरी का टिकट अंतिम क्षणों में काट दिया। नाराज चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। जाति से महतो रामटहल इस क्षेत्र से लगभग तीन लाख महतो मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। यहां भाजपा ने खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को चुनाव मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से है।

इस सीट से भाकपा ने विकासचंद्र शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस चरण के लिए जहां भाजपा की ओर से स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं अन्य अनेक नेताओं ने चुनाव प्रचार किया वहीं कांग्रेस और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया। चुनाव आयोग ने इस चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। अनेक अतिसंवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से ले जाने का भी इंतजाम किया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 29 अप्रैल को झारखंड में पलामू, चतरा और लोहरदगा के लिए मतदान हो चुका है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए