लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में बोले पीएम मोदी -बीते पांच साल ईमानदार प्रयास के थे, अगला पांच साल नतीजों का होगा

By भाषा | Updated: April 26, 2019 03:27 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया।’’

Open in App
ठळक मुद्देविशाल रोड शो और ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर भी जोर दिया। मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी।

 अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते पांच साल उनकी सरकार के ईमानदार प्रयासों के थे और अगला पांच साल इसके नतीजों का होगा। विशाल रोड शो और ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देता है। अपने संसदीय क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी तरीके से निपटी है।

पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है। मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है।

मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी। प्रधानमंत्री शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि वह दावा नहीं करेंगे कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिये जो कुछ भी सोचा था, उसे बीते पांच साल में पूरा कर चुके हैं। लेकिन विकास की गति और स्थिति सही दिशा में है।

उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के पांच साल के काम के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो ‘‘70 साल’’ सत्ता में रहे लेकिन उसका लेखा-जोखा देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पांच साल में ईमानदारी से प्रयास किए गए और अगला पांच साल इसके परिणामों के बारे में होगा।

उन्होंने वाराणसी से फिर से नामांकन दाखिल करने के लिये यहां मौजूद जनसमूह से ‘‘अनुमति’’ ली और कहा कि यह भगवान विश्वनाथ की कृपा है कि उन्हें काशी के लोगों की सेवा का अवसर मिला है। इससे पहले मोदी के रोड शो में विशाल जनसमूह उमड़ा। मंदिरों की नगरी में मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे। भाषा सुरभि सुभाष सुभाष

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए