लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे की खबर को कांग्रेस ने नकारा, कहा- ये अफवाह है

By स्वाति सिंह | Updated: May 23, 2019 18:41 IST

देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंंने पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार स्वीकार कर ली है। कुछ टीवी चैनल ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने की खबर आ रही थी।

कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा देने की खबर को खारिज किया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए राहुल ने गुरुवार को प्रेस को संबोधित किया। इसके बाद कुछ टीवी चैनल ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने की खबर आ रही थी। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने इस खबर को सिरे से नाकारा है। 

देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंंने पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले नरेंद्र मोदी और बीजेपी को बधाई देना चाहता हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रत्याशियों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जनादेश को स्वीकार करते हुए नरेंद्र मोदी और बीजेपी को बधाई दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। हमें ये मानना पड़ेगा कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी जीती है तो मैं उन्हें पुनः बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, 'कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि इस देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि कांग्रेस को समर्थन करते हैं।'

उन्होंने कहा कि देश के आमजन ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी उसके प्रधानमंत्री होंगे तो मैं उसे स्वीकार करता हूं। प्यार कभी हारता नहीं है। मुझे चाहे कोई भी गाली दे, लेकिन मैं प्यार से उसका जवाब दूंगा। मेरी यही लाइन है।'

राहुल गांधी ने कहा- 'आज नतीजों का दिन है। मैं कुछ और नहीं कहना चाहता। मैंने जो सोचा था वह गलत साबित हुआ। नरेंद्र मोदी भारत के पीएम बनने जा रहे हैं और मैं इस फैसले को स्वीकर करता हूं।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए