लाइव न्यूज़ :

जहानाबाद लोकसभा सीट पर हारती-हारती बची NDA, सिर्फ 1751 वोट से मिली JDU को जीत

By स्वाति सिंह | Updated: May 24, 2019 12:59 IST

बिहार में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए ने कुल 40 में 39 सीटों पर विजय प्राप्त की है। महागठबंधन के खाते में सिर्फ किशनगंज की सीट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजहानाबाद लोकसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमाया। यहां मुख्य मुकाबला राजद और जेडीयू के बीच हुआ।

बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पांच पार्टियों के महागठबंधन को करारी मात देते हुए राज्य की कुल 40 सीटों में 39 पर जीत दर्ज की है। 

बिहार के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के चन्देश्‍वर प्रसाद राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव से महज 1751 वोटों से जीते हैं। यहां चन्देश्‍वर प्रसाद को 335584 वोट और सुरेंद्र प्रसाद यादव 333833 मिले हैं। वहीं, बीएसपी से नित्यानंद सिंह को मात्र  19211 वोट ही मिले हैं। इन आकड़ों से यह साफ़ देखा जा सकता है कि बिहार की जहानाबाद सीट से एनडीए बेहद मुश्किल से अपनी शाख बचाई है। 

साल 2014  के लोकसभा चुनाव में जहानाबाद लोकसभा सीट पर एनडीए की सहयोगी रही आरएलएसपी पार्टी के उम्मीदवार अरुण कुमार ने जीत दर्ज कराई थी। उन्हें 322647 वोट मिले। 2014 में अरुण कुमार ने आरजेडी उम्मीदवार को 42,340 वोटों से हराया। 

अरुण कुमार को 3,22,647 वोट मिले थे। जबकि आरजेडी के सुरेंद्र यादव को 2,80,307 वोट। नोटा पर 10,352 मतदाताओं ने बटन दबाया। हालांकि बाद में वह पार्टी से अलग हो गए थे। इसके चलते इस बार क्र चुनाव में जहानाबाद सीट पर सबकी नजर टिकी हुई थी। 

कौन-कौन थे प्रमुख उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 20 19 में जहानाबाद लोकसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमाया। लेकिन यहां मुख्य मुकाबला राजद और जेडीयू के बीच हुआ। अरुण कुमार ने इस बार राष्ट्रीय समता पार्टी (सेकुलर) के टिकट पर चुनाव लड़ा। बाकी बचे 10 उम्मीदवार अन्य दलों और एक उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ें। 

बता दें कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'प्रचंड लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और ‘नये भारत’ के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019जहानाबादआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos