लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा-वोट न डालकर दिग्गी राजा ने किया बहुत बड़ा पाप

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 13, 2019 14:14 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कल हुए मतदान के दौरान वोट न डालकर दिग्गी राजा (दिग्विजय) ने बहुत बड़ा पाप किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसा।दिग्विजय भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा 'आजादी के 55 साल एक परिवार ने देश को ठगा है। '

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के महामिलावटी लोगों को देश का फर्स्ट टाइम वोटर बड़ी बारीकी से देख रहा है। मोबाइल फोन पर वह दुनिया की सारी खबरों को तलाशता है। वह युवा साथी, जो देश के विकास के लिए वोट करने निकल रहा है, जो 21वीं सदी में भारत की दिशा तय करने के उद्देश्य से वोट डालने के लिए निकल रहा है, उसे आप सिखा रहे हैं कि मतदान करना जरुरी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अरे, आपने वोट न डालकर बहुत बड़ा पाप किया है दिग्गी राजा ।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कल हुए मतदान के दौरान वोट न डालकर दिग्गी राजा (दिग्विजय) ने बहुत बड़ा पाप किया है। दिग्विजय भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं और इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है।

इस सीट पर कल मतदान हुआ था, जिसके कारण वह अपने लोकसभा क्षेत्र में थे और वोट देने के लिए मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक कस्बे राघौगढ़ नहीं जा पाये थे।

रतलाम लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी जी एस डामोर के लिए चुनाव प्रचार करने यहां आये मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘साथियों, इनका (दिग्विजय) अहंकार कल भोपाल ने भी देखा। जब देश लोकतंत्र का पर्व मना रहा है, अपना प्रतिनिधि चुन रहा है, मैं खुद अहमदाबाद गया था अपना वोट डालने के लिए। राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति भी वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘और दिग्गी राजा...., उनको न लोकतंत्र की चिंता थी, न नागिरकों की चिंता थी और न मतदाताओं की चिंता थी। उन्होंने वोट डालने की जरूरत भी नहीं समझी ।’’ मोदी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में पसंद-नापसंद हो सकती है। आपकी, यहां मुख्यमंत्री से खींचतान हो सकती है। संभव है कि आपको वहां का उम्मीदवार पसंद न हो। वह आपके घर का झगड़ा है। अरे अंदर जाना था, उंगली दबाये बिना वापस आना था। इतना तो कर देना था। आपका उनसे झगड़ा है, आपकी अंदरूनी लड़ाई है, इस प्रकार जाहिर कर दी आपने ? आपने उनके वोट का बहिष्कार कर दिया। ऐसा क्या झगड़ा है आपका ? अरे, दिग्गी राजा इतना क्यों डर गये ?’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘आप तो जाकिर नाइक से भी नहीं डरते, तो फिर आपको अपने ही क्षेत्र के लोगों से डर क्यों लगा ?’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपालनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसरतलाम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए