लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महेश शर्मा के गोद लिए गांव के लोग नाराज, उनके प्रवेश की मनाही वाले पोस्टर लगाए

By भाषा | Updated: April 4, 2019 16:57 IST

उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के कचहैड़ा में अक्टूबर 2018 में हुई हिंसा के मामले में 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर ग्रामीणों में आज भी आक्रोश है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के कचहैड़ा में अक्टूबर 2018 में हुई हिंसा के मामले में 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक पोस्टर में लिखा है, ‘‘महेश शर्मा के गोद लिए गांव कचहैड़ा में भाजपा वालों का आना सख्त मना है।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भले ही संसद में उनके इलाके के प्रतिनिधि हों और भले ही उनके गांव को उन्होंने गोद लिया हो फिर भी कचहैड़ा गांव के लोग उनसे खासे नाराज हैं और उनके खिलाफ पोस्टर लगाकर साफ कर दिया है कि अब यहां उनका स्वागत नहीं होगा। दरअसल इस विरोध की कहानी तब शुरू हुई जब एक रीयल्टी कंपनी और ग्रामीणों के बीच लड़ाई हो गई।

उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के कचहैड़ा में अक्टूबर 2018 में हुई हिंसा के मामले में 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर ग्रामीणों में आज भी आक्रोश है। प्रदर्शन अब भी जारी है और करीब दो दर्जन पुरुष एवं महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग अपने लोकसभा सांसद के खिलाफ रूक-रूक कर नारेबाजी कर रहे हैं।

एक पोस्टर में लिखा है, ‘‘महेश शर्मा के गोद लिए गांव कचहैड़ा में भाजपा वालों का आना सख्त मना है।’’ इस तरह के पोस्टर गांव के कई स्थानों पर लगे दिख रहे हैं। ग्रामीणों का गुस्सा मुख्यत: शर्मा के खिलाफ है जो विकास नहीं होने के लिए उन्हें जिम्मेदार मानते हैं। यहां यदा-कदा ‘‘मोदी तुझसे बैर नहीं, महेश शर्मा की खैर नहीं’’ के नारे भी सुनने को मिलते हैं। कचहैड़ा में करीब 4500 मतदाता हैं जिन्होंने 2014 में शर्मा के पक्ष में मतदान किया था।

गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र से 2009 में बसपा के सुरेंद्र नागर लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वहीं महेश शर्मा ने बताया कि गांव में आंदोलन राजनीतिक कारणों से हो रहा है। शर्मा ने पीटीआई से कहा, ‘‘वहां विकास धीमा है, फिर भी काफी काम किया गया है।’’

स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने 2010 में अपनी जमीन एक निजी बिल्डर को बेच दी थी और उन्हें मुआवजा मिला था। उनसे वादा किया गया था कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सामुदायिक केंद्र, एक डिग्री कॉलेज, खेल का मैदान और सुविधाओं से युक्त श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा।

सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि बिल्डर ने केवल सड़क बनवाई और वह भी घटिया किस्म की जिस पर बारिश के समय पानी भर जाता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप