लाइव न्यूज़ :

बिरयानी को लेकर मुजफ्फरनगर में कांग्रेस समर्थकों के बीच झड़प, नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2019 13:10 IST

काकरौली थाना क्षेत्र के टडहेड़ा गांव में शनिवार को पूर्व विधायक मौलाना जमील के आवास पर चुनावी सभा आयोजित की गई। जमील हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनावी सभा के बाद दोपहर के भोजन के लिए बिरयानी परोसी जानी थी लेकिन वहां मौजूद लोगों में पहले बिरयानी खाने की होड़ में झड़प हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी सभा के बाद दोपहर के भोजन के लिए बिरयानी परोसी जानी थी लेकिन वहां मौजूद लोगों में पहले बिरयानी खाने की होड़ में झड़प हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।घटना के संबंध में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिजनौर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थकों के बीच बिरयानी को लेकर हुई झड़पों में कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बिना मंजूरी के एक चुनावी सभा में बिरयानी परोसने पर अधिकारियों को पुलिस में मामला दर्ज कराना पड़ा।

इस सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। काकरौली थाना क्षेत्र के टडहेड़ा गांव में शनिवार को पूर्व विधायक मौलाना जमील के आवास पर चुनावी सभा आयोजित की गई। जमील हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनावी सभा के बाद दोपहर के भोजन के लिए बिरयानी परोसी जानी थी लेकिन वहां मौजूद लोगों में पहले बिरयानी खाने की होड़ में झड़प हो गई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हिंसक भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। क्षेत्राअधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में जमील और उनके बेटे नईम अहमद समेत 34 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। जमील ने गत सप्ताह बसपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वह 2012 में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। बिजनौर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसमुजफ्फरनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील