लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2024: 'गलती का एहसास', भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ ने छोड़ी 'आप', एक्स पर लिखा पोस्ट

By धीरज मिश्रा | Updated: March 10, 2024 12:06 IST

Sambhavna Seth: भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी से संभावना सेठ ने दिया इस्तीफा संभावना ने एक्स पर किया पोस्टएक साल पहले संभावना आप में हुई थी शामिल

Sambhavna Seth: भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट कर दी है।

संभावना ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक साल पहले देश की सेवा करने के लिए मन में उत्साह लिए मैंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। लेकिन चाहे आप कितनी भी समझदारी से निर्णय लें, आप भी गलत हो सकते हैं क्योंकि अंततः हम इंसान हैं। अपनी गलती का एहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर आप से बाहर निकलने की घोषणा करती हूं।

एक साल पहले ज्वाइन की आप भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री  संभावना सेठ ने बीते साल आम आदमी पार्टी जॉइन की। संभावना भोजपुरी फिल्मों के अलावा बिग बॉस में भी वह बतौर प्रतियोगी दिख चुकी हैं। बीते साल उन्हें दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालाय में सांसद संजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

पार्टी में शामिल होने के बाद संभावना ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी राजनीति में आएंगी। हालांकि मेरे नेचर में था। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा था कि मैं यहां आई हूं तो अच्छा काम करूंगी।

संभावना के फैसले पर फैंस के आए रिएक्शन

संभावना के फैसले पर एक यूजर ने कमेंट किया।

विनोद ने लिखा कि कोई तो समझदार निकला।

दूसरे यूजर ने लिखा कि यह लोग पार्टी के संस्थापक सदस्य को बाहर कर दिए।

आपको वहां सम्मान नहीं मिलता।

बीजेपी ज्वाइन कर लीजिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि कोई बात नहीं गलती हो जाती है।

चौथे यूजर ने लिखा कि आपके लिए बीजेपी सही पार्टी है मैडम। पांचवें यूजर ने लिखा कि केजरीवाल तो आज कांग्रेस से भी बड़ा भ्रष्टाचारी बन गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए