लाइव न्यूज़ :

Loksabha Election 2024: पांच राज्यों में कांग्रेस-आप में गठजोड़, मिलकर भाजपा को हराएंगे!

By धीरज मिश्रा | Updated: February 24, 2024 12:09 IST

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आप-कांग्रेस अकेले-अकेले लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 4 पर आप 3 पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव गोवा की दो लोकसभा सीट भी आप ने कांग्रेस को दी

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह साथ मिलकर पांच राज्यों में चुनाव लड़ेंगे। आप और कांग्रेस के बीच गठजोड़ हो गया है। दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं।

कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीट (भरूच और भावनगर) पर आप के उम्मीदवार होंगे। गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा। दिल्ली लोकसभा में 7 लोकसभा सीटें हैं। आप 4 पर चुनाव लड़ेगी- नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव आप और कांग्रेस अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने खुद से तय किया है कि 13 लोकसभा सीटों पर आप और कांग्रेस अपने अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगी।

मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई मंचों से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि पंजाब में कांग्रेस के साथ किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं होगा। मान ने कहा था कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में आयोजित हुई प्रेस वार्ता में संदीप पाठक ने इस पर मुहर लगा दी है।

टॅग्स :भारतकांग्रेसCongress Bhawanआम आदमी पार्टीसंदीप दीक्षितआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालराहुल गांधीArvind KejriwalRahul CongressRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो