लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का दावा, इस बार 2014 से ज्यादा सीटों से सरकार बनाने जा रही है भाजपा

By भाषा | Updated: April 24, 2019 04:44 IST

प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। हमारा उम्मीदवार तो तय है। कांग्रेस अपने उम्मीदवार को लेकर भ्रमित है।’’

Open in App
ठळक मुद्देधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को 11: 30 मिनट पर वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। पहले वह 25 अप्रैल को वाराणसी में लंका से दशाशमेध घाट तक रोड शो करेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां मंगलवार को कहा कि तीन चरणों के मतदान के प्राथमिक रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। शाह वाराणसी में भाजपा के मीडिया सेंटर के उदघाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काशी से नामांकन किया और काशी से सांसद रहे और यहीं से सांसद रहते हुए देश का चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने कहा कि अभी तक के मतदान के रुझान बताते हैं कि भाजपा इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है।

प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है। हमारा उम्मीदवार तो तय है। कांग्रेस अपने उम्मीदवार को लेकर भ्रमित है।’’

ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी और उनकी कंपनी ने हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाया था, इस बार हार के डर से चुनाव परिणाम से पहले ही हार के डर से ईवीएम पर वे लोग सवाल उठा रहे हैं।

अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को 11: 30 मिनट पर वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वह 25 अप्रैल को वाराणसी में लंका से दशाशमेध घाट तक रोड शो करेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसीनरेंद्र मोदीअमित शाहकांग्रेसउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब