लाइव न्यूज़ :

जेपी-लोहिया के विचारों को सिलेबस से हटाना बर्दाश्त से बाहर, जेपी विश्वविद्यालय में पीजी से हटाया गया जेपी विचार, लालू यादव ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2021 17:44 IST

नए सिलेबस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस और ज्योतिबा फूले का नाम शामिल किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. संघी मानसिकता के पदाधिकारी महान समाजवादी नेताओं जेपी-लोहिया के विचार हटा रहे है. बाल गंगाधर तिलक, एमएन राय जैसे महापुरुषों के विचार भी अब सिलेबस में छात्र नहीं पढ़ सकेंगे.

पटनाः बिहार के सारण जिले में स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सिलेबस से जेपी के विचारों को राजनीति विज्ञान के पीजी सिलेबस से हटा दिया गया है. इसके बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का दर्द छलका है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार सरकार द्वारा जेपी-लोहिया के विचारों को सिलेबस से हटाना बर्दाश्त से बाहर है. सरकार को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मैंने जयप्रकाश जी के नाम पर अपनी कर्मभूमि छपरा में 30 वर्ष पूर्व जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना की थी. अब उसी विश्वविद्यालय के सिलेबस से संघी बिहार सरकार तथा संघी मानसिकता के पदाधिकारी महान समाजवादी नेताओं जेपी-लोहिया के विचार हटा रहे है. यह बर्दाश्त से बाहर है. सरकार तुरंत संज्ञान लें.'

उल्लेखनीय है कि संपूर्ण क्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में स्थापित जयप्रकाश विश्वविद्यालय की जिसके विचारों को राजनीति विज्ञान के पीजी सिलेबस से हटा दिया गया है. राममनोहर लोहिया, दयानंद सरस्वती, राजाराम मोहन राय, बाल गंगाधर तिलक, एमएन राय जैसे महापुरुषों के विचार भी अब सिलेबस में छात्र नहीं पढ़ सकेंगे.

अब नए सिलेबस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस और ज्योतिबा फूले का नाम शामिल किया गया है. इसको लेकर छात्रों और प्रबुद्ध संगठनों में रोष व्याप्त है कि लोकनायक के नाम पर ही उनका विश्वविद्यालय स्थापित है, पर पीजी राजनीति विज्ञान के चैप्टर से वे गायब हैं. अन्ना हजारे, दलित आंदोलन के साथ जेपी आंदोलन को जोड़ा जरूर गया है, लेकिन प्रेरणादायी विचार इसमें शामिल नहीं होगा.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवजेडीयूBJPआरजेडीतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो