लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव में बोले सचिन पायलट- '95 फीसदी रेड विपक्ष के नेताओं पर होते हैं'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 6, 2024 12:09 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि आज 95 फीसदी रेड विपक्षी नेताओं पर क्यों होते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि यह रेड एक भी सत्तापक्ष वाले नेताओं पर क्यों नहीं होते हैं

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने कहा आज 95 फीसदी रेड विपक्षी नेताओं पर क्यों होते हैंदेश की जनता देख रही है कि कैसे ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा हैचुनाव से पहले लोग पार्टी छोड़ते हैं, समय बताएगा उनका फैसला सही था या नहीं

Lokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वाधिक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवां पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 'लोकमत' संसदीय पुरस्कार वितरण समारोह से पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 'लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

 'धर्म और जाति में उलझा लोकतंत्र' विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि आज 95 फीसदी रेड विपक्षी नेताओं पर क्यों होते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि यह रेड एक भी सत्तापक्ष वाले नेताओं पर क्यों नहीं होते हैं। देश की जनता देख रही है कि कैसे ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोग पार्टी छोड़ते हैं, समय बताएगा उनका फैसला सही था या नहीं, एक विचारधारा होती है किसी के साथ नाराजगी हो सकती है। दिकक्तें आती हैं लेकिन जो आपकी विचारधारा है अगर आप उसे बाहर जाते हैं तो आपकी मर्जी। 

बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली की शिक्षा, लोकनिर्माण और बिजली मंत्री आतिशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी वक्ताओं में शामिल हैं।

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 6 फरवरी को नई दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न होने जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डलोकमत हिंदी समाचारसचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील