लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव में राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का पीएम पर हमला, -'वह सुपर कॉन्फिडेंट हैं कहीं ईवीएम से सेटिंग तो नहीं'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 6, 2024 13:02 IST

राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं। क्या ईवीएम की सेटिंग तो नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री बहुत ही कॉन्फिडेंट हैंलोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 सीट और एनडीए 400 के आंकड़े को पार करेगा क्या ईवीएम से सेटिंग तो नहीं देश ने इमरजेंसी देखी और इंदिरा गांधी को हारते और जीतते हुए भी देखा है

Lokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वाधिक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवां पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 'लोकमत' संसदीय पुरस्कार वितरण समारोह से पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 'लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। 'धर्म और जाति में उलझा लोकतंत्र' विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में हिस्सा ले रहीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं। क्या ईवीएम की सेटिंग तो नहीं है। दरअसल, लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव में प्रियंका से सवाल पूछा गया कि पीएम ने संसद में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 सीट और एनडीए 400 के आंकड़े को पार करेगा।

इस पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि वह बहुत ही कॉन्फिडेंट हैं। क्या ईवीएम के साथ सेटिंग हो गई है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जिन वादों पर पीएम आए थे। क्या उनकी सरकार ने पूरा किया। 2 करोड़ नौकरी देने का वायदा किया हुआ। महंगाई कितनी कम हुई। देखिए लोकसभा चुनाव में क्या होगा। वह जनता तय करेगी। जनता ने 10 साल का शासन देख लिया है। उन्होंने कहा कि देश ने इमरजेंसी देखी और इंदिरा गांधी को हारते और जीतते हुए भी देखा है।

बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली की शिक्षा, लोकनिर्माण और बिजली मंत्री आतिशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी वक्ताओं में शामिल हैं।

बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 6 फरवरी को नई दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न होने जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मौजूद रहेंगे।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डप्रियंका चतुर्वेदीलोकमत हिंदी समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’