लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने सिद्धातों से समझौता करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई, अब वे अपने को हिंदू सम्राट कहने से भी डरते हैं: पीयूष गोयल

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2019 17:14 IST

हरियाणा में चुनाव के बाद दुष्यंत चौटाला के साथ बीजेपी के सरकार बनाने के सवाल पर कहा, 'भाजपा-शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन था। अगर हम अकेले लड़ते तो बहुमत मिलता।'

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अगर हम अकेले लड़ते तो बहुमत मिलता, शिवसेना ने धोखा दिया: पीयूष गोयल'शिवसेना ने झूठी अफवाह फैलाकर गठबंधन धर्म नहीं निभाया, अब शिवसेना खुद को हिंदू सम्राट कहने से भी डरती है'

महाराष्ट्र में शिवसेना के कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ मिलकर बनाने पर पीयूष गोयल ने तंज कसा है। पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना पर आरोप लगाया कि सिद्धातों से समझौता कर उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाई। पीयूष गोयल ने लोकमत कॉनक्लेव में मंगलवार को कहा कि शिवसेना ने जो काम किया उसके बाद उस पार्टी को खुद को हिंदू सम्राट कहने में भी डर लगता होगा।

शिवसेना ने नहीं निभाया गठबंधन धर्म

पीयूष गोयल ने शिवसेना पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के नतीजे बताते हैं राज्य में बीजेपी की ही जीत हुई। गोयल ने कहा कि बीजेपी के नेता और वे खुद भी कई शिवसेना नेताओं के प्रचार में गये और पीएम मोदी के नाम पर भी वोट मांगे गये। गोयल के अनुसार नतीजे दिखाते हैं कि बीजेपी में लोगों का भरोसा अब भी है लेकिन शिवसेना ने धोखा दिया।

हरियाणा में चुनाव के बाद दुष्यंत चौटाला के साथ बीजेपी के सरकार बनाने के सवाल पर कहा, 'भाजपा-शिवसेना का चुनाव पूर्व गठबंधन था। अगर हम अकेले लड़ते तो बहुमत मिलता। हमने अपनी दोस्ती निभाई। शिवसेना को 100 से ज्यादा सीट दी। शिवसेना ने लेकिन झूठी अफवाह फैलाकर गठबंधन धर्म नहीं निभाया।

पीयूष गोयल ने कहा, 'शिवसेना ने सिद्धातों को समझौता से करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई। अब तो वे अपने को हिंदू सम्राट कहने से भी डरते हैं।'

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सशिव सेनापीयूष गोयलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए