लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: 'लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अहम है', लोकमत समूह के चेयरमैन डॉक्टर विजय दर्डा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2024 16:37 IST

लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कार 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लोकमत समूह मानता है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अहम है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कार 2023 में अतिथियों का स्वागत कियाइउन्होंने कहा कि लोकमत समूह मानता है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अहम हैलोकमत समूह के लिए पाठक सर्वोपरी है।

Lokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वाधिक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवां पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों इन पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।

इस साल यानी 2023 के ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों के लिए आठ अलग-अलग श्रेणियों में 8 सांसदों का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को नई दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हो रहा है।

कार्यक्रम में सहित मंच पर विराजमान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा कि लोकमत समूह मानता है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका अहम है।

उन्होंने कहा कि लोकमत के संस्थापक संपादक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहर लाल दर्डा जी ने ब्रिटिश काल में भी सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया और उनकी सिखाई गई सीख पर चलते हुए हम भी कोई समझौता नहीं करते।

इसके साथ ही लोकमत समूह के चेयरमैन ने कहा कि लोकमत समूह की विशेष ज्यूरी ने ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवें संस्करण के विजेता सांसदों का चयन किया है। लोकमत समाचार समूह मराठी भाषा में प्रथम स्थान पर पढ़े जाना वाला और देखे जाने वाला डिजीटल मच में सबसे प्रभावी मीडिया संस्थान है। लोकमत समूह के लिए पाठक सर्वोपरी है।

उन्होंने कहा कि इस समारोह में जिन सांसदों को पुरस्कार मिला है, उनका लोकमत परिवार की ओर से दिल से स्वागत करता है। मैं पुरस्कार चयन समिति का भी स्वागत करता हूं और दर्शकदीर्घा में बैठे सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं।

मालूम हो कि ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवा पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 6 फरवरी को नई दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न होने जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मौजूद रहेंगे।

लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा के पूर्व महासचिव एवं संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप की अध्यक्षता वाली जूरी ने संसदीय पुरस्कारों के लिए राज्यसभा और लोकसभा से चार-चार सांसदों का चयन किया। इस जूरी में लोकमत मीडिया समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी, सांसद भवतृहरि महताब, सांसद सी. आर. पाटिल, सांसद एन. के. प्रेमचंद्रन, सांसद तिरुचि शिवा, सांसद डॉ. रजनी पाटिल, एबीपी न्यूज के कार्यकारी उपाध्यक्ष राजीव खांडेकर और लोकमत समूह के राष्ट्रीय संपादक हरीश गुप्ता शामिल थे।

टॅग्स :लोकमत नेशनल कॉन्क्लेवनितिन गडकरीRamdas Athawale
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Elections: चुनाव के बाद नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने पर संशय, अमित शाह और नितिन गडकरी के बयान से गरमायी सियासत

भारतराजनीति में बड़ा दिल रखिए, किसी से मतभेद मत रखो?, नितिन गडकरी ने कहा-सभी विरोधियों के साथ अच्छा व्यवहार करो

कारोबारभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणः क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध, जानें फायदे

कारोबारएक अक्टूबर, 2027 से सभी इलेक्ट्रिक कारों, बसों और ट्रकों में ध्वनि वाहन चेतावनी प्रणाली जरूरी, पैदल यात्रियों, दृष्टिबाधित लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी, जानें असर

भारतसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने ‘संघ गीत’ लॉन्च किया, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस शामिल, गायक शंकर महादेवन द्वारा गाए गए 25 गीत शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें