लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार, जानें उनके बारे में

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2024 17:19 IST

हरसिमरत कौर पंजाब के एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति सुखबीर सिंह बादल पंजाब के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और वह शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष हैं। जबकि उनके ससुर स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की तेज तर्रार नेता हैंहरसिमरत कौर बादल पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से सांसद हैंवह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लगातार बठिंडा सीट से तीसरी बार जीतीं

Lokmat Parliamentary Awards 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का पुरस्कार दिया गया है। हरसिमरत कौर बादल शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) की तेज तर्रार नेता हैं। वर्तमान में वह पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें अपनी पार्टी की ओर से अक्सर सदन के अंदर और बाहर सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए देखा जाता है। हाल में बादल ने 01 फरवरी को अंतरिम बजट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बजट खोखला है और इसमें किसानों और गरीबों के लिए कोई लाभ नहीं है।

पंजाब के रसूखदार सियासी परिवार से है ताल्लुक

हरसिमरत कौर पंजाब के एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति सुखबीर सिंह बादल पंजाब के डिप्टी सीएम रह चुके हैं और वह शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अध्यक्ष हैं। जबकि उनके ससुर स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री थे। कौर के भाई विक्रम सिंह मजीठिया भी एसएडी पार्टी के नेता हैं और वह राज्य के पूर्व मंत्री हैं। 

दिल्ली में हुआ जन्म, यहीं से प्राप्त की शिक्षा

पूर्व केंद्रीय मंत्री का जन्म दिल्ली में हुआ था और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई की। कौर ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद टेक्सटाइल डिजाइन में डिप्लोमा किया हुआ है। शिक्षा प्राप्त करने के बाद 21 नवंबर 1991 को सुखबीर सिंह बादल से हरसिमरत कौर की शादी हुई और उनके तीन बच्चे हैं।

2009 में पहलीबार रखा सियासी दुनिया में कदम

हरसिमरत कौर बादल ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। बठिंडा सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर वह संसद सदस्य के रूप में पहलीबार चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने साल 2014 और 2019 में भी लगातार इस सीट से चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाई। चूंकि उनकी पार्टी भाजपा नेतृत्व के एनडीए की हिस्सा थी, तो उन्हें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री पद दिया गया। 

साल 2020 में केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

मोदी सरकार के अंतर्गत साल 2014 से 2020 तक वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रहीं। लेकिन साल 2020 में जब कृषि कानून के विरोध में एसएडी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया, तो कौर ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल का आरोप था कि इन विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार ने उनसे कोई सलाह नहीं ली।

टॅग्स :हर्सिम्रत कौर बादलशिरोमणि अकाली दलपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम