लाइव न्यूज़ :

पीएम बनने के सवाल पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- मैं उतनी दूर का नहीं सोचता, मुझे बनना भी नहीं है, युवाओं को आना चाहिए आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 16:55 IST

लोकमत नेशनल कॉनक्लेव-2019 के एक सत्र में हिस्सा लेते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा, 'ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं एक्सट्रीम हूं। वे बताएं कि मुझमें ऐसा क्या हैं। ममता बनर्जी की यही समस्या है कि तुम कौन, हम चौधरी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुये कहा कि ममता अगर सत्ता में हैं तो बताएं कि उन्होंने बंगाल के मुस्लिमों के लिए क्या किया। उन्होंने मुस्लिमों की शिक्षा और उनके विकास के लिए क्या किया।ओवैसी ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक न केवल संविधान विरोधी है बल्कि गांधी और अंबेडकर विरोधी भी है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स-2019 में जब एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी से उनके पीएम बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं उतनी दूर का नहीं सोचता, मुझे बनना भी नहीं है। युवाओं को आगे आना चाहिए। नागरिक संशोधन बिल पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा गम इस बात का नहीं है कि आप अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से किसी मुसलमान को नहीं ला रहे हैं। मत लाइये आप मुझे गम इस बात का और तकलीफ इस बात का है कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने कहा था कि मैं एक हिंदुस्तानी मुसलमान हूं और मेरे मजहब का इस देश से एक हजार साल का रिश्ता है और हिंदुइज्म का चार हजार साल से ज्यादा का रिश्ता है। 

उन्होंने आगे कहा जब मेरा इस मुल्क से एक हजार साल का रिश्ता है तो वो रिश्ता कहां पर चला गया। आप पर्लियामेंट में बैठ कर पैगाम दे रहे हैं कि हम मुसलमान हैं इसलिये आपको उसमें (सीएबी) में नही लाएंगे। आखिर क्या मैसेज देना चाह रहे हैं आप हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पंचायत से।

असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि ममता बताएं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुसलमानों के लिए क्या किया। ओवैसी ने कहा कि देश की सभी पार्टियों को सूट करता है कि वे उन्हें विलेन बनाकर रखें। ओवैसी के अनुसार बीजेपी अपने हिसाब से उन्हें किसी खास रंग में रंगने का काम करती है जबकि दूसरी सेकुलर पार्टियां उन्हें दूसरे तरीके से विलेन के तौर पर पेश करती हैं।

लोकमत नेशनल कॉनक्लेव-2019 के एक सत्र में हिस्सा लेते हुए ओवैसी ने कहा, 'ममता बनर्जी कहती हैं कि मैं एक्सट्रीम हूं। वे बताएं कि मुझमें ऐसा क्या हैं। ममता बनर्जी की यही समस्या है कि तुम कौन, हम चौधरी हैं। ममता अगर सत्ता में हैं तो बताएं कि उन्होंने बंगाल के मुस्लिमों के लिए क्या किया। उन्होंने मुस्लिमों की शिक्षा और उनके विकास के लिए क्या किया।'

ओवैसी ने कहा ममता उन पर दोष मढ़ती हैं लेकिन बताएं कि बीजेपी बंगाल में लोकसभा चुनाव में 15 सीट कैसे जीत गई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि सबको सूट करता हूं कि उन्हें विलेन बनाकर रखा जाए। ओवैसी ने कहा, 'बीजेपी उन्हें गद्दार बताती है। दूसरी पार्टियां जैसे कांग्रेस और अन्य कहते हैं कि ये वोट काटने आया है।'

ओवैसी ने नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने संविधान विरोधी और गांधी विरोधी बताया है। ओवैसी ने कहा कि नागरिक संशोधन विधेयक न केवल संविधान विरोधी है बल्कि गांधी और अंबेडकर विरोधी भी है। ओवैसी ने कहा कि जिन्होंने आजादी के बाद संविधान बनाया पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा होशियार थे। ओवैसी ने साथ ही साफ लफ्जों में कहा कि बीजेपी जो भी चीजें कर रही हैं, वे बिल्कुल उससे इत्तेफाक नहीं रखते।

लोकमत के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हैं। विशिष्ट अतिथिगण गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री), कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा सांसद और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सुभाष सी. कश्यप (पूर्व महासचिव, लोकसभा) हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल स्पीकर हैं।

लोकमत मीडिया कंपनी/ ग्रुप हर साल एक पार्लियामेंट्री अवार्ड समारोह का आयोजन करवाता है। जिसका आयोजन पिछले कई सालों से किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को राज्यसभा और लोकसभा में अपना अनुकरणीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। ये समारोह लोकसभा और राज्यसभा के श्रेष्ठ मेंबर्स को सम्मानित करने की एक पहल की है जो उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए एक सराहना का प्रयास है। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड में चार लोकसभा और चार राज्यसभा के सदस्यों को सम्मानित किया जाता है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सअसदुद्दीन ओवैसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील