लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2019: मुलायम और मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें किस नेता को मिला कौन सा खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 19:59 IST

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया गया। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

Open in App

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में लोकसभा से मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हालांकि दोनों नेता किसी निजी कारण से अवॉर्ड लेने के मौजूद नहीं थे। संसद के दोनों सदनों में अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं देने वाले चुनिंदा सांसदों को सम्मानित करने के लिए लोकमत समाचार पत्र समूह द्वारा हर वर्ष की तरह लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में दिया गया। 

इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा के चार-चार चुनिंदा सांसदों को सम्मानित किया गया। जिनका चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय चयन समिति द्वारा किया गया है।

जानें किसे-किसे मिले इस बार अवॉर्डलोकसभा

1-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- मुलायम सिंह यादव

2-सर्वश्रेष्ठ सांसद-  सौगत राय

3-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- सुप्रिया सुले

4- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - भारती प्रवीण पवार

राज्यसभा

1-लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-  मनमोहन सिंह

2-सर्वश्रेष्ठ सांसद-तिरुचि शिवा

3-सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद- विप्लव ठाकुर

4- प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला - कहकशां परवीन

लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह 2019 में 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने विचार रखे। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था।  जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्समुलायम सिंह यादवमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारतVIDEO: ये हजम नहीं हो रहा है… NDA 202 सीटें जीत गई है, अखिलेश यादव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर