लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2018: उपराष्ट्रपति नाडयू के हाथों दिए जाएंगे 8 सांसदों काे सम्मान, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 14:04 IST

लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' (Lokmat Parliamentary Awards 2018) समारोह का आज यानी गुरुवार को आयोजन हो रहा है।

Open in App

लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान देने वाले दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' (Lokmat Parliamentary Awards 2018) समारोह का आज यानी गुरुवार को आयोजन हो रहा है। उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू के हाथों दिए जाने वाले पुरस्कार समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

लोकमत संसदीय पुरस्कार के विजेता निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए, जीवन गौरव पुरस्कार : राकांपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (राज्यसभा), पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी (लोकसभा)। उत्कृष्ट सांसद के रूप में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद तथा लोकसभा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का चयन किया गया।

इसके साथ ही उत्कृष्ट कामकाज के लिए महिला सांसद कानीमोझी, हेमामालिनी, रमा देवी तथा छाया वर्मा को 'लोकमत संसदीय पुरस्कार' से उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। समारोह 15, जनपथ पर स्थित डॉ। आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के सभागृह में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। यह है पूरा कार्यक्रम- 

5.50 बजे, माननीय उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत5.55 बजे, राष्ट्रीय गान 5.56 बजे, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ6.58 बजे, गुलाब और प्रेस की स्वतंत्रता स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत6. 02 बजे, लोकमत दिल्ली लोगो की पहली सालगिरह का अनावरण 6.05 बजे, पूर्व राज्यसभा सांसद और लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा द्वारा स्वागत भाषण6.10 बजे, पूर्व मुख्यमंत्री और लोकमत जूरी बोर्ड के सदस्य फारुक अब्दुल्ला का भाषण6.15 बजे, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का भाषण6.20 बजे, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भाषण6.25 बजे, पुरस्कार वितरण 6.45 बजे, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का भाषण7.10 बजे, लोकमत समूह के संपादक राजेन्द्र दर्डा का धन्यवाद भाषण7.15 बजे, राष्ट्रीय गान 7.15 बजे, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का प्रस्थान 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सराजनाथ सिंहफारूक अब्दुल्लाहेमा मालिनीसुरेश प्रभुदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो