लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2019: एक ही मंच पर दिखेंगे पीयूष गोयल, दीपिका पादुकोण समेत कई दिग्गज, जानिए पूरा शेड्यूल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 15:59 IST

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 में बॉलीवुड से लेकर समाजसेवा करने वालों तक को  सम्मानित किया जाएगा। इस सवाल अवार्ड फंक्शन में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस, शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, निर्देशक रोहित शेट्टी शिरकत करेंगे।

Open in App

हर साल की तरह इस साल भी लोकमत  की ओर से 20 फरवरी को लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2019 का आयोजन होने जा रहा है। लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर के अवार्ड में  बॉलीवुड से लेकर समाजसेवा करने वालों तक को  सम्मानित किया जाता है। पिछले कई सालों से इस अवार्ड का आयोजन होता आ रहा है। बुधवार को आयोजित होने वाले इस अवार्ड के वितरण समारोह में कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे।इस समारोह में महाराष्ट्र के सीमए देवेंद्र फड़नवीस, उद्धव ठाकरे, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। 

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 में ये दिग्गज शामिल होंगे

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, अप्पासाहब धर्मांधिकारी, बाबासाहब कल्याणी, शिल्पकार राम सुतार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्ठी, रीतेश विलासराव देशमुख,विक्की कौशल, नोह मासिल, स्मृति मंधाना जैसे दिग्गज शामिल होंगे। 

ये है कार्यक्रम का शेड्यूल

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान एक्टर रीतेश विलासराव देशमुख सीएम देवेंद्र फडणवीस का साक्षात्कार लेंगे। इसके साथ ही शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का ओजस्वी भाषण होगा।  इस अवार्ड समारोह के दौरान दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और रोहित शेट्टी के साथ खास बातचीत होगी। 

साल 2018 में इन्हें मिला था अवॉर्ड 

देवदास फिल्म से बॉलीवुड में गाने की शुरुआत करने वाली श्रेया घोषाल को भी यहां सम्मानित किया गया। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार को भी यहां एक स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अक्षय को सोशल इन्फ्लूअन्सर के अवार्ड से नवाजा गया। हमेशा अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने भी इस समारोह में शिरकत की। करीना को यहां बेस्ट पॉवर आयकॉन के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डमहाराष्ट्रपीयूष गोयलदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप