लाइव न्यूज़ :

Lokmat DIA 2021: ममता बनर्जी मतलब बंगाल की बाघिन और महाराष्ट्र भी बाघों का क्षेत्र, संजय राउत बोले, बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 15:43 IST

Lokmat DIA 2021:शिवसेना सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि हाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुंबई का दौरा किया अब इसके बाद क्या राजनीतिक समीकरण बनने की उम्मीद हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं यह देखना होगा।संजय राउत ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि बंगाल और महाराष्ट्र बाघों का क्षेत्र हैं।राउत से जब पूछा गया कि अभी महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में हैं। 2024 में क्या होगा?

Lokmat DIA 2021: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाल के मुंबई दौरे के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी मतलब बंगाल की बाघिन और महाराष्ट्र भी बाघों का क्षेत्र है अब बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं यह देखना होगा।

लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स में बेस्ट पॉलिटिकल ओपिनियन मेकर अवार्ड से सम्मानित किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि हाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मुंबई का दौरा किया अब इसके बाद क्या राजनीतिक समीकरण बनने की उम्मीद हैं।

इस पर संजय राउत ने दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि बंगाल और महाराष्ट्र बाघों का क्षेत्र हैं। और बीजेपी को विधानसभा चुनाव में धूल चटाने वाली ममता बनर्जी मतलब बंगाल की बाघिन हैं। अब बाघ-बाघिन मिलकर आगे क्या कदम उठाते हैं यह देखना होगा।

राउत से जब पूछा गया कि अभी महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में हैं। 2024 में क्या होगा?,  इसका जवाब देते हुए राउत ने कहा कि राज्य में अभी तीन दलों की सरकार हैं। पहले दो दलों की सरकार थी फिर भी झगड़े होते थे। अभी तीन दल होने के बावजूद सरकार अच्छी चल रही हैं। संजय राउत ने कहा अभी जैसा चल रहा हैं वैसा ही चलने देना चाहिए, सरकार अच्छी चल रही हैं किसी को नजर लगाने की जरुरत नहीं हैं। 

टॅग्स :लोकमत डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवार्ड्समुंबईसंजय राउतशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारBJPममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर