लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश के दो टुकड़े किए, एक व्यक्ति के स्वार्थ के लिए किया बंटवारा: पीयूष गोयल

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2019 17:54 IST

Lokmat Conclave 2019: पीयूष गोयल ने नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि इस बिल से केवल घुसपैठियों को डरने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दलों का एजेंडा है कि मुसलमानों को पिछड़ा रखो: पीयूष गोयल'मोदी सरकार ने धर्म के आधार पर विकास योजनाएं नहीं चलाई, किसी से धर्म पूछकर गैस और शौचालय नहीं दिया'

नागरिक संशोधन विधेयक (CAB) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर ही धर्म के आधार पर देश के दो टुकड़े करने के आरोप लगाए हैं। नई दिल्ली में आयोजित लोकमत कॉनक्लेव में मंगलवार को गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी बंटवारे के विरोध में थे लेकिन कांग्रेस ने एक व्यक्ति के स्वार्थ के लिए देश का बंटवारा किया। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोमवार को संसद में नागरिक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस को लेकर यही आरोप लगाए थे।

'CAB से शरणार्थियों को नहीं घुसपैठियों को डरने की जरूरत'

पीयूष गोयल ने नागरिक संशोधन विधेयक को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा कि इस बिल से केवल घुसपैठियों को डरने की जरूरत है। CAB से मुस्लिमों को बाहर रखने पर पीयूष गोयल ने कहा, 'अदनान सामी को क्या भारत ने वीजा नहीं दिया। उन पर पाकिस्तान में अत्याचार हो रहा था और ऐसे में जरूरत पड़ने पर भारत ने उन्हें अपने यहां नागरिकता दी।'

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साथ ही कहा कि पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं मिला तो ऐसे में क्या भारत को उनकी चिंता नहीं करना चाहिए? पूर्वोत्तर के गैर भारतीय कहां जाएंगे? इस सवाल पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,  'एनआरसी सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में हुआ है। जो फैसला कोर्ट करेगी, हम उसे फॉलो करेंगे। हम जब एनआरसी लाएंगे, तो सभी को मौका देंगे। एक के साथ भी अन्याय नहीं होगा। घुसपैठिए को नहीं रहने देंगे।'

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जो नागरिक होने के हकदार हैं, उन्हें जरूर मिलेगी और जो इस देश में रहने के हकदार नहीं वो भारत में नहीं रह पाएंगे। कांग्रेस और दूसरी पार्टियों पर तंज कसते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'किसी मुस्लिम परिवार को इस देश में नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कुछ दलों का एजेंडा है कि मुसलमानों को पिछड़ा रखो। मोदी सरकार ने धर्म के आधार पर विकास योजनाएं नहीं चलाई, किसी से धर्म पूछकर गैस और शौचालय नहीं दिया।'

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सपीयूष गोयलनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील