लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष को मेरी मौत की खबरों पर गौर करना चाहिए : सुमित्रा महाजन

By भाषा | Updated: April 23, 2021 11:22 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुमित्रा महाजन के निधन की अफवाहों के बाद उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जिंदा हैं।

उनका यह ‘स्पष्टीकरण’ तब सामने आया जब कांग्रेस नेता शशि थरूर और कुछ मीडिया संगठनों ने बृहस्पतिवार रात महाजन के निधन की जानकारी दी थी। भाजपा नेताओं ने जब कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं तब जाकर थरूर और अन्य ने अपने ट्वीट हटा लिए।

महाजन को एक ऑडियो क्लिप में बोलते सुना गया, “मैं क्या करुं? लोगों ने बिना पुष्टि किए खबरें चला दी। उन्हें कम से कम इंदौर में जिला प्रशासन से इसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।”

भाजपा नेता ने इस क्लिप में कहा, “केंद्र सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस पर गौर करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “यह खबर पूरे देश में फैल गई। मुझे मुंबई में मेरे रिश्तेदारों के फोन आने लगे। मेरे भाई की बेटी ने थरूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि किसने उन्हें यह फर्जी खबर दी?’’

महाजन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि खासकर मुंबई के कुछ चैनलों ने उनके निधन की गलत खबर क्यों दी।

ट्वीट डिलीट करने के बाद थरूर ने कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि महाजन ठीक हैं और कहा कि उन्होंने यह ट्वीट किसी विश्वसनीय सूत्र के आधार पर किया था।

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष महाजन के बेटे मंदार ने बृहस्पतिवार रात वीडियो क्लिप जारी कर कहा कि उनकी मां पूरी तरह ठीक हैं और लोगों से उनके बारे में फर्जी खबरों पर यकीन न करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए