लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Secretariat: पीएसी की अध्यक्षता राहुल गांधी के खास वेणुगोपाल, प्राक्कलन समिति प्रमुख होंगे जायसवाल, प्रमुख संसदीय समितियों का गठन, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 11:33 IST

Lok Sabha Secretariat: अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण के लिए भी समितियां गठित की गई हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर नजर रखना है।लोकसभा सचिवालय ने बुलेटिन जारी कर संसदीय समितियों के गठन की घोषणा की। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर नजर रखती हैं।

नई दिल्लीः लोकसभा सचिवालय ने प्रमुख संसदीय समितियों के गठन की शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि लोक लेखा समिति (पीएसी) की अध्यक्षता कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय जायसवाल प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता करेंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी बैजयंत पांडा सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे। लोक लेखा समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति (सीओपीयू) और प्राक्कलन समिति संसद की प्रमुख वित्तीय समितियां हैं, जिनका काम सरकार के खातों और सार्वजनिक उपक्रमों के कामकाज पर नजर रखना है।

Lok Sabha Secretariat: प्रमुख संसदीय समिति

लोक लेखा समितिः केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस

प्राक्कलन समितिः संजय जायसवाल, भाजपा

सरकारी उपक्रमों संबंधी समितिः बैजयंत पांडा, भाजपा

ओबीसी कल्याण समितिः गणेश सिंह, भाजपा

एससी और एसटी कल्याण समितिः फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा

लोकसभा सचिवालय ने बुलेटिन जारी कर संसदीय समितियों के गठन की घोषणा की। तीनों समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है और इनमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य शामिल होते हैं, जिनका चयन दोनों सदनों द्वारा किया जाता है। इनके अलावा, विभाग-संबंधी अन्य स्थाई समितियां भी हैं, जो विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर नजर रखती हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के कल्याण के लिए भी समितियां गठित की गई हैं। ओबीसी कल्याण समिति के अध्यक्ष भाजपा के गणेश सिंह होंगे, जबकि उनके पार्टी सहयोगी फग्गन सिंह कुलस्ते एससी और एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष होंगे।

टॅग्स :संसदBJPओम बिरलाजगदीप धनखड़कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी