लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता का दावा-इस बार उम्मीदवारों के चयन में उचित प्रक्रिया का नहीं किया गया पालन

By भाषा | Updated: March 31, 2019 17:50 IST

चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश धनोरकर हाल तक शिवसेना विधायक थे जबकि नागपुर से उम्मीदवार नाना पटोले पिछले साल ही विपक्षी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Open in App

महाराष्ट्रकांग्रेस के एक नेता का दावा है कि अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के चयन के लिये उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों को प्रदेश पार्टी इकाई में आवेदन करना होता है और साक्षात्कार के बाद इनमें से छांटे गये नामों को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाता है।

उन्होंने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘लेकिन इस बार उम्मीदवारों के चयन में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इस बार करीब 40 प्रतिशत ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जो पिछले एक साल में दूसरी पार्टी से कांग्रेस में आये हैं।

चंद्रपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश धनोरकर हाल तक शिवसेना विधायक थे जबकि नागपुर से उम्मीदवार नाना पटोले पिछले साल ही विपक्षी पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष जामबाद इससे पहले राकांपा में थे जबकि रामटेक से कांग्रेस प्रत्याशी किशोर गजभिये बसपा छोड़कर पार्टी में आये हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्टी महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की एक टीम ने यहां महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं से शनिवार को मुलाकात की थी।

नेता ने कहा कि औरंगाबाद में अब्दुल सत्तार ने इसके विरोध में आवाज उठायी वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ए. आर. अंतुले के पुत्र नवीद अंतुले कुछ दिन पहले शिवसेना में शामिल हुए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतीक पाटिल ने भी पिछले सप्ताह कांग्रेस छोड़ दी, जबकि वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल इस महीने की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए।

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटों पर चार चरण में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। मतगणना 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो