लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024: यूपी में महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए चलाए जाएंगे नौ अभियान, नड्डा ने सीएम योगी से की चर्चा

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 31, 2023 19:45 IST

नड्डा ने पार्टी नेताओं से कहा कि सूबे के हर जिले, ब्लाक और गांव स्तर पर महिला मतदाताओं को केंद्र में रखकर हर वर्ग तक पहुंचने का अलग-अलग अभियान चलाएं, ताकि राज्य में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। 

Open in App
ठळक मुद्देBJP द्वारा हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों, महिला खिलाड़ियों के साथ ट्रांसजेंडर वर्ग से भी संपर्क किया जाएगापार्टी की महिला मोर्चा की टीम स्कूल-कालेजों और यूनिवर्सिटीज में जाएगीछात्राओं के बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम के फायदे बताने के साथ नई लीडरशिप तैयार करने पर काम करेगी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखा और सुना। इसके बाद उन्होंने शहर के दुबग्गा क्षेत्र में आयोजित महिला हॉफ मैराथन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।  

अपने लखनऊ प्रवास के दौरान नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी के सीनियर नेताओं से तैयारियों का फीडबैक लिया। बताया जाता है इस दौरान नड्डा ने पार्टी नेताओं को महिला वोटर्स पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्देश दिया। यह कहा कि सूबे के हर जिले, ब्लाक और गांव स्तर पर महिला मतदाताओं को केंद्र में रखकर हर वर्ग तक पहुंचने का अलग-अलग अभियान चलाएं, ताकि राज्य में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। 

जेपी नड्डा नेताओं से जेपी नड्डा ने कहा कि महिलाओं ने जिस तरह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा पर भरोसा जताकर वोट दिया है, अब उसी तरह से यूपी में भी महिला वोटर्स का आशीर्वाद पार्टी को पाने का प्रयास करना है। इसके लिए पार्टी महिलाओं के अलग-अलग वर्गों तक पहुँचने का प्लान तैयार करें। 

उन्होंने, महिला वोटर तक पहुँचने के नौ प्लान का जिक्र भी उन्होंने किया। जिसके तहत हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों, महिला खिलाड़ियों के साथ ट्रांसजेंडर वर्ग से भी संपर्क किया जाएगा। भाजपा नेताओं के अनुसार, पार्टी की महिला मोर्चा की टीम स्कूल-कालेजों और यूनिवर्सिटीज में जाएगी और छात्राओं के बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम के फायदे बताने के साथ नई लीडरशिप तैयार करने पर काम करेगी।

इसके साथ ही पार्टी 18 साल की युवतियां नई वोटर बनने में भी जुटेगी। नवयुवतियों, कॉलेज छात्राओं, स्पोर्ट्स विमिन, प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं के लिए अलग-अलग अभियान चलाने के भी नड्डा ने निर्देश दिए और घरेलू महिलाओं, रेहड़ी लगाने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, ट्रेवलर्स, पत्रकार, लेखिकाओं और ट्रांसजेंडर पर फोकस कर उन्हें जोड़ने के प्लान को नए साल में तेज करने को कहा।

इसलिए महिलाओं पर फोकस है  

यूपी में भाजपा महिलाओं पर फोकस इसलिए कर रही है, क्योंकि पार्टी नेताओं का मानना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत में महिला वोटर्स की अहम भूमिका रही थी। लोकसभा चुनावों में भी इसका फायदा मिल सकता है, बशर्ते इसके लिए प्रयास किए जाएं। महिला वोटर्स तक पहुंचा जाए, उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाए।  

यूपी में भाजपा सरकार महिलाओं के लिए क्या-क्या कर रही इस बारे में महिलाओं को जानकारी दी जाए। पार्टी के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए किए गए वादे प्रदेश में कैसे पूरे किए जा रहे हैं, यह भी बताया जाए. तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने महिलाओं वोटर्स का मत पाने के लिए यह सब किया था, जिसके चलते भाजपा के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ और पार्टी चुनाव जीती।

अब जेपी नड्डा ने यूपी में भाजपा के वोट प्रतिशत में इजाफा करने के लिए महिला वोटर्स पर ध्यान देने का निर्देश दिया है। इस बारे में उन्होंने सीएम योगी से विस्तार से चर्चा भी की है।

टॅग्स :जेपी नड्डाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकसभा संसद बिलBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो