लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः वंशवाद के लिए चर्चित पहला चरण पूरा, अब दूसरे चरण में जातिवाद पर जंग?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 1, 2019 05:35 IST

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर बड़ी सतर्कता और सक्रियता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नजर बनाए रखी, तो बाड़मेर में मानवेन्द्र सिंह को घेरने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन चुनावी नतीजों में ही यह साफ होगा कि जनता ने किसकी बात मानी.

Open in App

राजस्थान में वंशवाद के लिए चर्चित पहला चरण पूरा हुआ, अब दूसरे चरण में 6 मई को जातिवाद पर चुनावी जंग होगी. पहले चरण में वैसे तो 13 सीटों पर मतदान हुआ, लेकिन वंशवाद पर फोकस होने के कारण तीन सीटों की खासी चर्चा रही. सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत के कारण जोधपुर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह के कारण झालावाड़, तो बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह के कारण बाड़मेर पर राजनेताओं का विशेष ध्यान रहा. जोधपुर में तो पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत पर अमर्यादित आक्रामक तरीके से सियासी हमला भी किया.

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर बड़ी सतर्कता और सक्रियता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नजर बनाए रखी, तो बाड़मेर में मानवेन्द्र सिंह को घेरने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन चुनावी नतीजों में ही यह साफ होगा कि जनता ने किसकी बात मानी.

अब जिन शेष 12 सीटों पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे, वे हैं- जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, दौसा, नागौर, भरतपुर, धौलपुर-करौली और अलवर. इन क्षेत्रों में जातिवाद का समीकरण विशेष महत्व रखता है. कहीं जाट वोट निर्णायक हैं, तो कहीं दलित और कहीं मीणा. हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों ने जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही टिकट दिए हैं, लेकिन बसपा जैसे दलों की चुनाव में मौजूदगी इनकी हार-जीत को प्रभावित कर सकती है.

जाट समाज के खास असर वाले नागौर के अलावा शेखावाटी क्षेत्र की तीन सीटों- सीकर, चूरू और झुंझुनुं पर भी 6 मई को मतदान होगा. नागौर की सीट बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल को दे दी है, जहां उनके और कांग्रेस की ज्योति मिर्धा के बीच सीधा मुकाबला है. 

उधर, पूर्वी राजस्थान के दौसा, करौली-धौलपुर, सवाईमाधोपुर जिलों में मीणा वोट निर्णायक हैं. एसटी के लिए सुरक्षित दौसा सीट पर दोनों ही दलों ने महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. जहां बीजेपी से जसकौर मीणा, तो कांग्रेस से सविता मीणा चुनावी मैदान में हैं.

राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए तो चुनौती हैं ही, अपनी जाति में विशेष प्रभाव रखने वाले किरोड़ीलाल मीणा, हनुमान बेनीवाल, मायावती आदि के लिए भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं हैं!

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर