लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पूर्व पीएम राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर शरद पवार ने की मोदी की आलोचना

By भाषा | Updated: May 9, 2019 20:02 IST

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को ‘‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’’ बताए जाने समेत उन पर लगाए गए तमाम आरोपों के लिये गुरुवार को निंदा की। पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे व्यक्ति के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता जो जीवित न हो।

मोदी ने उत्तर प्रदेश की एक रैली में पिछले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “आपके पिता (राजीव गांधी) को उनके दरबारी मिस्टर क्लीन करार देते थे लेकिन उनका जीवन ‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’ के तौर पर समाप्त हुआ।” इसके अलावा, एक सनसनीखेज आरोप में मोदी ने बुधवार को गांधी परिवार पर युद्धपोत आईएनएस विराट का इस्तेमाल “पर्सनल टैक्सी” के तौर पर करने की बात कही जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे।

आरोपों पर प्रतिक्रिया करते हुए पवार ने यहां संवाददाताओं को बताया, “वह व्यक्ति (राजीव गांधी) अब जीवित नहीं हैं। उनकी मौत किसी के लिये भी दर्दनाक थी।” उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के दो व्यक्ति- इंदिरा गांधी और राजीव गांधी- प्रधानमंत्री बने और मारे गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “और इतने बड़े बलिदान के बाद, यह शोभा (प्रधानमंत्री को) नहीं देता कि व्यक्तियों के बारे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जाए।”

राजीव गांधी के खिलाफ मोदी की ‘भ्रष्टाचारी नंबर एक’ टिप्पणी के संदर्भ में पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री बाकी बचे दो चरणों के लोकसभा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ने का आह्वान कर रहे हैं। राकांपा प्रमुख ने कहा, “वह क्या कह रहे हैं? वह किस स्तर तक गिरेंगे?” ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी की 1984 में उनके अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। उनके बेटे राजीव गांधी 1991 में लिट्टे द्वारा किये गए एक आत्मघाती बम धमाके में मारे गए थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव