लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी ने बेटे का अंतिम संस्कार करके डाला वोट

By भाषा | Updated: May 14, 2019 05:20 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में एक तरफ जहां लाखों लोगों ने अपनी अपनी वजहों से मतदान में हिस्सा नहीं लिया वहीं दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त कर्मी ने रविवार को अपने बड़े बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद मतदान किया और मिसाल पेश की। दिल्ली पुलिस से 2016 में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के तौर पर सेवानिवृत्त हुए इंद्र सिंह (62) के बड़े बेटे सुनील कुमार (35) का निधन शनिवार रात करीब 11:30 बजे हो गया था।सिंह ने बताया कि सुनील 10 अप्रैल को चलते ट्रैक्टर से गिर गया था। उसका वसंत कुंज के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट का इलाज चल रहा था। इंद्र सिंह ने कहा, ‘‘हम पर दुख का पहाड़ टूट गया था। लेकिन मैंने रविवार सुबह सुनील का अंतिम संस्कार करने के बाद छोटे बेटे के साथ मतदान किया। यह देश के प्रति मेरा कर्तव्य था।’’उन्होंने कहा कि सुनील डीटीसी की अस्थाई नौकरी छोड़कर खेती में लग गया था। वह परिवार के लिए रोजीरोटी कमाता था। इंद्र सिंह के परिवार ने उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के दरियापुर गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सिंह के घर जाकर उनके इस साहस तथा देश के प्रति कर्तव्य की प्रशंसा की।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील