लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः इस बार राहुल गांधी या नरेन्द्र मोदी, राजस्थान में किसका का मैजिक चलेगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 29, 2019 06:07 IST

राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शत-प्रतिशत परिणाम दिया था. अब उन्हीं शत-प्रतिशत नतीजों को फिर से प्राप्त करने की चुनौती है, जबकि सियासी हालात बदल चुके हैं. प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर ही दिया है और विस चुनाव में बीजेपी से ज्यादा कुल वोट भी हांसिल किए हैं. 

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है, तो बीजेपी भी पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभाओं की रूपरेखा तैयार कर रही है. इस बार भी पीएम मोदी राजस्थान में करीब एक दर्जन सभाएं कर सकते हैं और खासतौर पर ऐसे क्षेत्रों में सभाएं हो सकती हैं, जहां पिछले विस चुनाव के दौरान सभाएं नहीं हुई थी. पीएम मोदी राजस्थान से केन्द्रीय मंत्रियों के लोस क्षेत्रों में भी कम-से-कम एक सभा कर सकते हैं. 

दरअसल, राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जिसने पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शत-प्रतिशत परिणाम दिया था. अब उन्हीं शत-प्रतिशत नतीजों को फिर से प्राप्त करने की चुनौती है, जबकि सियासी हालात बदल चुके हैं. प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर ही दिया है और विस चुनाव में बीजेपी से ज्यादा कुल वोट भी हांसिल किए हैं. 

याद रहे, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भी पीएम मोदी ने राजस्थान में सभाएं की थी. एक तो एयर स्ट्राइक के बाद चुरू में और दूसरी टोंक में पीएम मोदी की सभा हुई थी. 

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में 29 अप्रैल 2019 को अजमेर, पाली, जोधपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, चित्तौड़गढ, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और बारां-झालावाड़ लोस सीटों के लिए मतदान होगा. दूसरे चरण में 6 मई 2019 को जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए मतदान होगा. 

पीएम मोदी ने विस चुनाव 2018 के दौरान एक दर्जन से ज्यादा सभाएं की थी, लेकिन बीजेपी राजस्थान में अपनी सत्ता नहीं बचा सकी. देखना दिलचस्प होगा कि लोस चुनाव में इस बार राहुल गांधी या नरेन्द्र मोदी, राजस्थान में किसका का मैजिक चलेगा?

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील