लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी राष्ट्रवाद, तो राहुल गांधी रोजी-रोटीवाद के भरोसे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 2, 2019 18:04 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पिछले चुनाव में 15 लाख रुपए बैंक खातों में डालने के भाजपाई वादे पर तो वे सवाल खड़े कर ही रहे हैं, अपनी सरकार बनने पर गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देने का भरोसा भी दिला रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइस चुनाव में जहां पीएम मोदी राष्ट्रवाद, तो राहुल गांधी रोटीवाद के भरोसे हैं. 23 मई के नतीजों में ही यह स्पष्ट होगा कि लोगों को कौनसा मुद्दा ज्यादा प्रभावित कर पाया.

राजस्थान की चुनावी जंग में एक बार फिर पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इस चुनाव में जहां पीएम मोदी राष्ट्रवाद, तो राहुल गांधी रोटीवाद के भरोसे हैं. जनता दोनों की बातें ध्यान से सुन रही है और 23 मई के नतीजों में ही यह स्पष्ट होगा कि लोगों को कौनसा मुद्दा ज्यादा प्रभावित कर पाया.

जयपुर की सभा में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए पाकिस्तान, आतंकवाद, भारत की अंतरिक्ष शक्ति, वैश्विक कुटनीति में भारत की सफलता, मसूद अजहर को अन्तरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर देश-दुनिया का आभार, पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ उठने वाली आवाजें आदि का जिक्र किया, तो हमेशा की तरह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर भी जमकर हमले किए.

यही नहीं, उन्होंने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा कि- उनके भरोसे कांग्रेस को जीत नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि- मैंने राजस्थान का मिजाज पिछली बार आया था, तब देख लिया था. कांग्रेस का बचना मुश्किल है. 

उधर, राहुल गांधी रोजी-रोटी और काम-धंधे के मुद्दों पर पीएम मोदी सरकार को घेर रहे हैं. नोटबंदी और जीएसटी के कारण अस्त-व्यस्त हुई अर्थव्यवस्था को न्याय योजना से ठीक करने का दावा है, तो किसानों को जोड़ने के लिए किसान कर्जमाफी के उदाहरण हैं.

राहुल गांधी जहां बढ़ती जा रही बेरोजगारी के आधार पर पीएम मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं नए रोजगार के वादों के माध्यम से युवाओं से जुड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं.

राहुल गांधी का सबसे ज्यादा जोर गरीबों के लिए योजना पर है. पिछले चुनाव में 15 लाख रुपए बैंक खातों में डालने के भाजपाई वादे पर तो वे सवाल खड़े कर ही रहे हैं, अपनी सरकार बनने पर गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देने का भरोसा भी दिला रहे हैं.

देखना मजेदार होगा कि पीएम मोदी का राष्ट्रवाद, तो राहुल गांधी का रोजी-रोटीवाद अगले चरण के मतदान में कितना असर डाल पाता है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अगले चरण का मतदान 6 मई 2019 को है, जिसमें 25 में से शेष बची 12 लोस सीटों के लिए मतदान होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील