लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बिहार की तरह राजस्थान में भी बैकफुट पर बीजेपी, क्या पार्टी वाकई कमजोर हो गई है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 6, 2019 16:35 IST

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से वर्तमान एमपी बीजेपी के सीआर चौधरी हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 के लोस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को मात्र 75, 218 वोटों से हराया था.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2014 में नागौर लोस सीट पर बीजेपी के सीआर चौधरी को 414791 वोट मिले थेकांग्रेस की ज्योति मिर्धा को 339573 वोट, तो हनुमान बेनीवाल को 159980 वोट मिले थे.सियासी संकेत यही हैं कि राजस्थान में बीजेपी के लिए 2014 दोहराना मुश्किल है

पिछले लोस चुनाव में राजस्थान में लोस की 25 में से 25 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने इस बार भी मिशन- 25 लक्ष्य रखा था, लेकिन अब नागौर सीट आरएलपी को देने के बाद बीजेपी का मिशन- 24 ही रह गया है. 

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से वर्तमान एमपी बीजेपी के सीआर चौधरी हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 के लोस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को मात्र 75, 218 वोटों से हराया था. कांग्रेस ने ज्योति मिर्धा पर फिर भरोसा जताया है, लेकिन बीजेपी ने यह सीट आरएलपी से समझौते के बाद हनुमान बेनीवाल को दे दी है.

इस समझौते को लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना था कि- हम तो अपने कुनबे में ही जिताउ उम्मीदवार ला रहे हैं, लेकिन बीजेपी तो इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें तो अपनी पार्टी में ही उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं.

सवाल यह है कि बीजेपी को बिहार की तरह बैकफुट पर जा कर जीती हुई सीट सहयोगी दल को क्यों देनी पड़ी? क्या वाकई बीजेपी कमजोर हो गई है? 

वर्ष 2014 में नागौर लोस सीट पर बीजेपी के सीआर चौधरी को 414791 वोट मिले थे, कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को 339573 वोट, तो हनुमान बेनीवाल को 159980 वोट मिले थे. बीजेपी और आरएलपी के वोट मिला दें तो कुल वोट होंगे- 574771, अर्थात- कांगे्रस से 2 लाख से ज्यादा वोट, जबकि विस चुनाव 2018 में बीजेपी-आरएलपी को साढ़े छह लाख से ज्यादा, तो कांग्रेस को छह लाख से ज्यादा वोट मिले. जाहिर है, एक लाख वोटों की बदली नागौर में हार-जीत की तस्वीर बदल सकती है.

सियासी संकेत यही हैं कि राजस्थान में बीजेपी के लिए 2014 दोहराना मुश्किल है और यही वजह है कि बीजेपी ने आरएलपी के साथ गठबंधन किया है. देखना रोचक होगा कि क्या हनुमान बेनीवाल नागौर से जीत दर्ज करवा पाते हैं? और, आरएलपी जाट प्रभावित लोस क्षेत्रों में बीजेपी को कितना फायदा पहुंचाती है? 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील