लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में कांग्रेस से बगावत के बाद आदिवासी संगठन ने की दो उम्मीदवारों की घोषणा

By भाषा | Updated: April 21, 2019 20:32 IST

गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी के लिये जयस ने कांग्रेस से पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की कम से कम 15 विधानसभा सीटें मांगी थीं।

Open in App

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सहयोगी संगठन जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने राज्य में सत्तारूढ़ दल (कांग्रेस) को अपना बागी तेवर दिखाते हुए जनजातीय समुदाय के लिये आरक्षित दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की रविवार को घोषणा की। उल्लेखनीय है कि ‘जयस’, प्रदेश में गत विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले सियासी गलियारों में चर्चा में आया था। उच्च शिक्षित आदिवासी युवाओं का खड़ा किया गया यह संगठन फिलहाल राजनीतिक दल के तौर पर चुनाव आयोग में पंजीकृत नहीं है।

जयस के प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उनके संगठन की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तय किया गया कि धार सीट से महेन्द्र कन्नौज और रतलाम सीट से कमलेश डोडियार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। प्रदेश में कुल 29 लोकसभा सीटें हैं। इनमें शामिल छह सीटें - शहडोल, मंडला, रतलाम, धार, खरगोन और बैतूल - अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिये आरक्षित हैं।

मुजाल्दा ने कहा, "कांग्रेस ने हमसे वादा किया था कि धार, रतलाम, खरगोन और बैतूल सीटों पर प्रत्याशी चयन के मामले में हमारी राय को तवज्जो दी जायेगी। लेकिन कांग्रेस ने यह वादा नहीं निभाया और चारों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।" उन्होंने कहा, "हम खरगोन सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा जल्द करेंगे, जबकि बैतूल सीट पर हम एक प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार कर रहे हैं। अब कांग्रेस को हमारी चुनावी ताकत का अंदाजा हो जायेगा।"

गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारी के लिये जयस ने कांग्रेस से पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की कम से कम 15 विधानसभा सीटें मांगी थीं। लेकिन पूरा जोर लगाने के बावजूद उसे धार जिले के मनावर की केवल एक सीट मिल सकी थी। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल अलावा इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक चुने गये थे। लेकिन 15 साल बाद सूबे की सत्ता में आयी कांग्रेस ने अलावा को अपनी सरकार में शामिल नहीं किया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर