लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गुजरात में नए सियासी समीकरण की अटकलें शुरू, अल्पेश ठाकोर थामेंगे BJP का दामन?

By महेश खरे | Updated: May 9, 2019 08:19 IST

अल्पेश जल्दी ही भाजपा का केसरिया खेस धारण कर लें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. इतना तो तय है कि उनका सॉफ्ट कॉर्नर भाजपा के साथ है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से हाथ झटक चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल होते ही गुजरात में नए सियासी समीकरण की अटकलबाजियां शुरू हो गई हैं.भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियों की खबरों से अल्पेश चर्चा में आ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें मना लिया गया था.बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से भेंट कर अल्पेश ठाकोर की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की. 

कांग्रेस से हाथ झटक चुके राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल होते ही गुजरात में नए सियासी समीकरण की अटकलबाजियां शुरू हो गई हैं. अल्पेश जल्दी ही भाजपा का केसरिया खेस धारण कर लें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए. इतना तो तय है कि उनका सॉफ्ट कॉर्नर भाजपा के साथ है. अल्पेश के नए घर में गृह प्रवेश पूजा के मौके पर जिन सियासी हिस्तयों ने उपस्थिति दर्ज करायी और उसके फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो नए कयासों को बल मिला.उल्लेखनीय बात यह रही कि इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रमुख जीतू वाघानी और प्रदीप सिंह जैसे भाजपा के बड़े चेहरों ने शिरकत की लेकिन कांग्रेस का एक भी नेता नहीं था. हालांकि बाद में अल्पेश ठाकोर ने पत्रकारों को बताया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्र म नहीं था और ना इस अवसर पर कोई राजनीतिक चर्चा हुई. कार्यक्रम पारिवारिक था और इसमें सीमित लोगों को बुलाया गया था. मेरे कार्यक्र म में किसे निमंत्रण जाए ये मेरा निजी मामला है.इससे पहले भी भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियों की खबरों से अल्पेश चर्चा में आ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें मना लिया गया था. लेकिन पार्टी छोडने के बाद कांग्रेस नेतृत्व अब कठोर कार्रवाई के मूड में है.अल्पेश की विधायकी रद्द करने की मांग बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से भेंट कर अल्पेश ठाकोर की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की.  बता दें अल्पेश राधनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते थे. उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन विधायक पद पर अभी भी बने हुए हैं. उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना है. जब तक जनता चाहेगी वे पद पर बने रहेंगे.इस्तीफा समाज के निर्देश पर अल्पेश ठाकोर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने समाज के निर्देश पर कांग्रेस छोड़ी है. समाज के हर फैसले के मैं साथ हूं. 23 मई के बाद जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन छेड़ने की योजना है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी