लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: कब-कहां जारी लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल, जानें सही तारीख

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2024 13:09 IST

Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: छठे चरण तक दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में लगभग 64 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं के भाग लेने के साथ, सभी की निगाहें परिणाम वाले दिन पर होंगी।

Open in App

Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण 1 जून 2024 को संपन्न हो जाएगा। इसी के साथ ही चुनाव खत्म होने के बाद 4 जून को इसके नतीजे सामने आ जाएगे। चार जून को नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल जारी किए जाते हैं जिसे विभिन्न एजेंसिया जारी करती है। इन पोल के जरिे अंदाजा लगाया जाता है कि देश में किसकी सरकार बनने वाली है और किसे बहुमत मिला है। ऐसे में सभी की निगाहें नतीजों के दिन और एग्जिट पोल पर टिकी हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में हैं और उन्होंने कई निर्वाचन क्षेत्रों में जमकर प्रचार किया। 2019 के चुनावों में मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 353 सीटें जीतीं। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 91 सीटें हासिल कीं और अन्य को 98 सीटें मिलीं।

कब जारी होगा एग्जिट पोल?

मतगणना 4 जून को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि, उससे पहले कई एजेंसियां ​​एग्जिट पोल के जरिए चुनाव परिणामों के बारे में अपने पूर्वानुमान जारी करेंगी। एग्जिट पोल 1 जून, 2024 को शाम 6:30 बजे से उपलब्ध होंगे, मतदान केंद्र बंद होने के तुरंत बाद और एग्जिट पोल पर ईसीआई का प्रतिबंध हटने के बाद यह संभव होगा।

चूंकि, 1 जून को भी देश के कई राज्यों में मतदान है इसलिए एग्जिट पोल शाम को घोषित किए जाएंगे। वहीं, जिस दिन से भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चुनाव की तारीखों की घोषणा की, उसी दिन आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई। कई नियमों के अलावा, एमसीसी ने एजेंसियों को मतदान के अंतिम चरण के समाप्त होने तक एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां जारी न करने का आदेश दिया है।

एजेंसियां ​​जो एग्जिट पोल भविष्यवाणियां जारी करेंगी

- एबीपी न्यूज- सीवोटर

- जी न्यूज- मैट्रिज

- इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया

- टाइम्स नाउ- ईटीजी

- इंडिया टीवी- सीएनएक्स

- टाइम्स नाउ- ईटीजी

ये एजेंसियां ​​1 जून को शाम 6:30 बजे से अपने-अपने एग्जिट पोल भविष्यवाणियां जारी करना शुरू कर देंगी। आप उन्हें उनके समाचार चैनलों और YouTube चैनलों पर देख सकते हैं।

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल में वोटिंग के तुरंत बाद मतदाताओं की राय जानी जाती है। इसी के आधार पर आइडिया मिलता है कि राज्य में किसकी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है और किसकी सरकार बनने के सबसे ज्यादा चांस है। अक्सर एग्जिट पोल जो एजेंसिया जारी करती हैं वह नतीजों के समीप होती है। हालांकि, यह ही फाइनल नतीजा नहीं होता है, यह केवल अनुमान होता है। सातों चरणों के नतीजे चुनाव आयोग द्वारा 1 जून को ही जारी किए जाएंगे जो एकदम सही होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024एग्जिट पोल्सBJPचुनाव आयोगकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?