लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः 'राजस्थान में मिली जीत दोहराएगी कांग्रेस, 25 सीटों पर जीत के मिशन को लेकर चल रही है पार्टी'

By भाषा | Updated: March 17, 2019 17:06 IST

सचिन पायलट ने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा आर्थिक स्तर और रोजगार सृजन पर अपने खराब प्रदर्शन से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और भारतीय रिजर्व बैंक जैसी संस्थाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने ‘‘पिछले पांच साल में संस्थाओं को खोखला बनाने और व्यवस्थित तरीके से नष्ट करने की जानबूझकर कोशिश की’’।

Open in App

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि राज्य की लगभग सभी 25 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम को लेकर कांग्रेस के नेताओं में ‘‘सर्वसम्मति’’ है और उनकी पार्टी राज्य में अपना ‘‘अभियान 25’’ पूरा करेगी। राजस्थानकांग्रेस प्रमुख ने जोर दिया कि लोकसभा चुनाव भावनात्मक मामलों पर नहीं, बल्कि ‘‘आजीविका के जुड़े’’ मामलों पर लड़ा जाएगा।

पायलट ने एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा आर्थिक स्तर और रोजगार सृजन पर अपने खराब प्रदर्शन से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और भारतीय रिजर्व बैंक जैसी संस्थाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने ‘‘पिछले पांच साल में संस्थाओं को खोखला बनाने और व्यवस्थित तरीके से नष्ट करने की जानबूझकर कोशिश की’’।

पायलट (41) से जब टिकट वितरण को लेकर आपसी मतभेद के बारे में प्रश्न किया गया तो उन्होंने उत्तर दिया कि कांग्रेस में टिकट वितरण के लिए एक तय प्रक्रिया है और निर्णय लेते समय जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हर स्तर पर सभी से विचार-विमर्श किया जाता है। विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण पार्टी के लिए कथित रूप से चिंता विषय रहा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया गया और उनकी सहमति से ही अंतिम निर्णय लिए गए।... मैं खुश हूं कि राजस्थान के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच लोकसभा की लगभग सभी सीटों के उम्मीदवारों के नामों को लेकर सर्वसम्मति है।’’ पायलट का यह बयान ऐसे समय आया है जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के चुनावी पदार्पण की अटकलें लगाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक अत्यंत विस्तृत प्रक्रिया अपनाई है जिसके तहत मुख्यमंत्री, मैंने और एआईसीसी प्रभारी (अविनाश पांडे) ने कम से कम 600-700 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कार्यकर्ताओं से बातचीत की है।’’ पायलट ने कहा, ‘‘हम सर्वसम्मति के साथ सबसे अच्छे उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं। हम अपना ‘अभियान 25’ पूरा करने और जीतने के लिए लड़ रहे हैं और हम इसे पूरा करेंगे।’’ 

यह पूछे जाने पर कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण क्या बालाकोट हवाई हमलों का राजस्थान पर चुनावी प्रभाव पड़ेगा, पायलट ने कहा, ‘‘राज्य का सीमा पर स्थित होना या नहीं होना उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना महत्वपूर्ण यह तथ्य है कि देश बेरोजगार युवाओं की रिकॉर्ड संख्या और किसानों के संकट के कारण दुखी है।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी राजस्थान में प्रचार करेंगी, पायलट ने कहा, ‘‘वह अहमदाबाद में थीं। उन्होंने रैली में बहुत अच्छा भाषण दिया। मुझे भरोसा है कि वह जरूरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश के बाहर भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।’’ 

उन्होंने दोहराया कि राजस्थान ‘‘दो दलों वाला राज्य’’है जहां कांग्रेस हमेशा सभी सीटों पर लड़ी है और भाजपा ने भी सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। राजस्थान में 29 अप्रैल और छह मई को दो चरणों में चुनाव होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसचिन पायलटकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील