लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 6th Phase: '25 मई छुट्टी का नहीं, ड्यूटी का दिन है', एलजी विनय सक्सेना की दिल्ली के वोटरों से अपील

By धीरज मिश्रा | Updated: May 24, 2024 16:48 IST

Lok Sabha Elections 6th Phase: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के वोटरों से एक खास अपील की है। एलजी ने वीडियो जारी कर कहा है कि 25 मई का दिन छुट्टी का दिन नहीं बल्कि ड्यूटी का दिन है।

Open in App
ठळक मुद्दे25 मई को लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण का मतदान होना हैएलजी ने कहा कि कल हम लोकतंत्र का उत्सव मनाने जा रहे हैंसभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है

Lok Sabha Elections 6th Phase: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के वोटरों से एक खास अपील की है। एलजी ने वीडियो जारी कर कहा है कि 25 मई का दिन छुट्टी का दिन नहीं बल्कि ड्यूटी का दिन है। दरअसल, एलजी वीडियो के माध्यम से दिल्ली के वोटरों से मतदान करने के लिए कह रहे थे। मालूम हो कि 25 मई को लोकसभा चुनाव के तहत छठे चरण का मतदान होना है। इसमें दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

एलजी ने कहा कि कल हम लोकतंत्र का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह चुनाव आपके लिए आने वाले समय में देश की दिशा और दशा तय करने का एक सुनहरा अवसर है। एक भारतीय के रूप में आप देश और खुद को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से कैसे देखना चाहते हैं। इसलिए सबसे पहले वोट करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गर्मी है, ऐसे में जल्दी से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट करे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। शीतल जल की व्यवस्था के साथ कूलर की व्यवस्थ की गई है। वोटरों के स्वास्थ्य को देखते हुए मतदान केंद्रों पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आएं और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें।

1 जून को सातवां चरण का मतदान

25 मई को छठे चरण का मतदान होने के बाद 1 जून को सातवें चरण का आखिरी मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। 4 जून को ही लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भी आएंगे। हालांकि, देश में इस वक्त बीजेपी-कांग्रेस-आप सहित अन्य राज्यों की क्षेत्रीय राजनीतिक दल सातवें चरण के तहत चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर