लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: अब नहीं बहुत हो गया, अगला लोकसभा चुनाव 5 साल बाद होगा तो चुनावी मैदान में नहीं दिखेंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता, आखिर क्यों कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2024 08:00 IST

Lok Sabha Elections 2029: केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी राजनीति नहीं, लेकिन निश्चित रूप से लोकसभा का। युवाओं के लिए जगह छोड़नी है।मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।

Lok Sabha Elections 2029: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर अगला लोकसभा चुनाव पांच साल बाद होता है तो वह खुद को चुनावी मैदान में नहीं देखते, क्योंकि उनका मानना ​​है कि हर किसी को युवाओं के लिए जगह छोड़नी चाहिए। केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों के अंतर से हराकर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह पूछे जाने पर कि क्या यह चुनाव उनकी चुनावी राजनीति का आखिरी पड़ाव था, थरूर ने कहा, ‘‘चुनावी राजनीति नहीं, लेकिन निश्चित रूप से लोकसभा का।

मुझे लगता है कि मैंने अपना काम किया है और मैं ईमानदारी से महसूस करता हूं कि किसी मोड़ पर हम सभी को यह महसूस करने की जरूरत है कि युवाओं के लिए जगह छोड़नी है।’’ उनका कहना था, ‘‘लोकसभा निश्चित रूप से एक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्था है। मैंने अपने मतदाताओं के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।

 लेकिन सार्वजनिक जीवन में सेवा करने के कई तरीके हैं...मुझे लगता है कि अगर चुनाव अब से पांच साल बाद होते हैं, तो मैं निश्चित रूप से दोबारा लोकसभा नहीं जाना चाहता हूं।’’ थरूर ने कहा कि अभी सेवा करने के लिए पांच साल हैं और वह इस अवधि में उन लोगों के लिए अपना पूरा प्रयास करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं जिनका वह प्रतिनिधित्व करते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024शशि थरूरलोकसभा चुनाव 2024केरलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील