लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: मंत्री बनने की कोई लालच नहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा-नीतीश कुमार को पीएम बनना है...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2022 15:42 IST

Lok Sabha Elections 2024: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे लिए मिशन 2024 के अलावा और कुछ नहीं है। सोशल मीडिया पर कहा कि पहले खबर फैलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल और सरकार से कोई नाराज नहीं है।उपेंद्र कुशवाहा जी जान से जुटे हुए हैं। बिहार में कैबिनेट विस्तार के पहले ही कुशवाहा दिल्ली चले गए थे।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि उन्हें मंत्री बनने की कोई लालच नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में मंत्री थे और उन्हें मंत्रिमंडल से किसने हटाया नहीं था बल्कि सम्मान के साथ समझौता नहीं किया और खुद ही हट गए थे।

आज फेसबुक और ट्विटर पर बयान जारी कर उन्होंने कहा कि कान खोलकर सुन लें, राज्य में मंत्री न अभी बनना था और न कभी भविष्य में ऐसी चाहत है। उपेंद्र ने कहा कि मेरे लिए मिशन 2024 के अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि पहले खबर फैलाई गई कि उपेंद्र कुशवाहाबिहार सरकार में मंत्री बनेंगे।

फिर कहा जा रहा है कि मंत्री नहीं बनने से नाराज हैं। अरे भाई, आपको मालूम है न, मैं तो भारत सरकार में मंत्री था। वहां से किसी ने हटाया नहीं था मुझे। सम्मान पर पड़ा, मैंने स्वयं इस्तीफा दे दिया। जब भारत सरकार में मंत्री की कुर्सी ने मुझे नहीं ललचाया, तो राज्य सरकार में मंत्री बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है क्या..!

उन्होंने आगे लिखा है कि अपने नेता और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के मिशन में लगा हूं और दिन-रात लगा रहूंगा। फिलहाल एक सूत्री संकल्प सिर्फ और सिर्फ यही है। बस और कुछ नहीं। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खिलाफ अगर कोई भी पक्ष के तौर पर चेहरा सामने होगा तो वह नीतीश कुमार का होगा।

बिहार से इसकी रूपरेखा तय की जा रही है और अब इसे अमलीजामा पहनाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा जी जान से जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में कैबिनेट विस्तार के पहले ही कुशवाहा दिल्ली चले गए थे। जबकि कुशवाहा की सफाई लगातार आती रही है कि वह मंत्रिमंडल और सरकार से कोई नाराज नहीं है।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारजेडीयूBJPआरजेडीतेजस्वी यादवपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए