लाइव न्यूज़ :

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को बताया गुंडों को पैदा करने वाली फैक्ट्री, कहा- "अखिलेश के तीन यार आजम, अतीक, मुख्तार..."

By अंजली चौहान | Updated: April 13, 2024 13:59 IST

Lok Sabha Elections 2024:उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन और बीजेपी के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पहले चरण के मतदान में जहां कुछ ही दिन बाकी है वहीं पार्टियां जीत के लिए पूरी जान लगा दे रही है। उत्तर प्रदेश में सभी शीर्ष नेता मैदान में उतर आए हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी पार्टी सपा, कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी का दौरा जारी है।

इस बीच, यूपी के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्या ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी को गुंडों और माफियों को पैदा करने वाली फैक्ट्री बताया।

लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A ब्लॉक के साझेदार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा,  "पहले नारा होता था, जिस कार में सपा का झंडा, उसमें बैठा है गुंडा लेकिन अब यह बदल गया है। अब नारा है, अखिलेश यादव के तीन यार- आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी, हालांकि इनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है।"

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन लोगों ने भगवान राम के दर्शन को अस्वीकार कर दिया, लोग उन्हें अस्वीकार कर देंगे। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी 'सप्तमवादी' पार्टी है। वे एक भी सीट नहीं जीतेंगे। यह बात अखिलेश यादव अच्छी तरह से जानते हैं। हम 400 सीटें पार करेंगे, वहीं बीजेपी भी जीतेगी। 370 सीटें जीतें और एनडीए 400 सीटें जीतेगी।”

इसके अलावा, सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, "यह बयान देकर वह जिस वोट की ओर देख रहे हैं, वह वोट उन्हें नहीं मिलेंगे। बीजेपी का कमल खिलेगा।"

पिछले हफ्ते केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जहां भी जाएंगे, बीजेपी या उसके सहयोगी चुनाव जीतेंगे।

सपा अध्यक्ष यादव ने इससे पहले दिन में गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद में गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास का दौरा किया और उनकी हाल की मृत्यु पर उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मौर्य ने कहा कि यादव का अपराधियों से 'संबंध' है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की उनसे 'दुश्मनी' है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''अखिलेश जहां भी जाएंगे, या तो कमल खिलेगा (भाजपा जीतेगी) या गठबंधन जीतेगा।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४समाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए