लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की, पार्टी ने औरंगाबाद से दिया चंद्रकांत खैरे को टिकट, देखिये पूरी लिस्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2024 10:27 IST

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से 17 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने 17 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कीराज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी के प्रत्याशियों की नई सूची का ऐलान कियाउद्धव की पार्टी ने पार्टी ने औरंगाबाद से दिया चंद्रकांत खैरे को टिकट दिया है

मुंबई: उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से 17 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की। इस सूची के अनुसार पार्टी ने औरंगाबाद से दिया चंद्रकांत खैरे को टिकट दिया है और मुंबई दक्षिण मध्य संसदीय क्षेत्र से  अनिल देसाई चुनाव लड़ेंगे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार आज घोषित 16 नामों में से 11 नामों की घोषणा पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने संबंधित लोकसभा क्षेत्रों के अपने दौरे के दौरान पहले ही कर दी थी।

पार्टी ने सभी पांच मौजूदा सांसदों को भी फिर से उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से, संजय पाटिल को मुंबई उत्तर पूर्व से और अमोल कीर्तिकर को मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना है।

वहीं राजन विचारे मुक्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में भाजपा-शिवसेना प्रत्याशी को चुनौती देंगे। जबकि विनायक राउत को पार्टी ने रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से टिकट दिया गया है। परभणी के मौजूदा सांसद संजय जाधव और उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर को पार्टी ने फिर से नामांकित किया गया है। वहीं औरंगाबाद सीट पर पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे भाजपा-शिवसेना को चुनौती देंगे।

इस सूची की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उद्धव की पार्टी ने सांगली से पहलवान चंद्रहार पाटिल को मैदान में उतारा गया है, जिस सीट पर महाविकास अघाड़ी में भागीदार कांग्रेस पार्टी अपने लिए जोर दे रही थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024शिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए