लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है, मोदी यह बात कभी नहीं बताएंगे...", जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2024 13:42 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी आपको कभी नहीं बताएंगे कि आज 21 अरबपतियों के पास मिलकर 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी कभी नहीं बताएंगे कि 21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है2012 से 2021 तक देश में बनाई गई 40 फीसदी से अधिक संपत्ति सिर्फ 1 फीसदी आबादी के पास हैजबकि जीएसटी का लगभग 64 फीसदी देश के गरीब, निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग से आता है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको कभी नहीं बताएंगे कि आज 21 अरबपतियों के पास मिलकर 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जयराम ने कहा, "साल 2012 से 2021 तक देश में बनाई गई 40 प्रतिशत से अधिक संपत्ति सिर्फ 1 प्रतिशत आबादी के पास गई है। जबकि कुल वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) का लगभग 64 फीसदी देश के गरीब, निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग से आता है।"

उन्होंने कहा, "पिछले दस वर्षों में अधिकांश सार्वजनिक संपत्ति और संसाधन एक या दो कंपनियों को बेच दिए गए हैं। अर्थशास्त्रियों ने बताया है कि अर्थव्यवस्था में बढ़ते एकाधिकार ने मुद्रास्फीति को जन्म दिया है। आज 21 अरबपतियों के पास कुल मिलाकर 70 करोड़ भारतीय से अधिक संपत्ति रखते हैं।“

इसके अलावा, कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत को तेजी से आर्थिक विकास की जरूरत है, अधिक समावेशी आर्थिक विकास की जरूरत है और अधिक टिकाऊ पर्यावरणीय विकास की जरूरत है।

उन्होंने जोर देकर कहा, "केवल इंडिया गठबंधन ही ये तीनों काम कर सकता है और करेगा।"

इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को अपनी याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में दिये हालिया चुनावी भाषण में 'व्यक्ति की स्थिति की परवाह किए बिना' उनके खिलाफ 'उचित कार्रवाई' करने का आग्रह किया है।

सिंघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान 'गंभीर लेकिन साथ में हास्यास्पद रूप से आपत्तिजनक' भी था। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए 21 अप्रैल को आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों का सोना और संपत्ति छीनना चाहती है और इसे "अधिक बच्चे वाले लोगों" के बीच वितरित करना चाहती है।

पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में अपने भाषण में कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई, तो वह लोगों की संपत्ति को मुसलमानों में फिर से वितरित करेगी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टिप्पणी का हवाला दिया कि देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यक समुदाय का पहला दावा था। मोदी ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती सामान "घुसपैठियों" और "जिनके अधिक बच्चे हैं" को देने की योजना बना रही है।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Jairam Rameshनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप