लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "वो माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हैं, वो कहते हैं देश की संपत्ति पर पहला अधिकार 'मुसलमानों' का है", मोदी का कांग्रेस पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 22, 2024 07:04 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के सत्ता में आने की संभावनाओं के बाद 'धन के बंटवारे' की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी नहीं बख्शेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी नहीं बख्शेंगीप्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के सत्ता में आने की संभावनाओं को लेकर किया बड़ा हमला दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह देश में माओवादी सोच को लागू करने की कोशिश करेगी

बांसवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस पर बेहद तीखा हमला करते हुए बीते रविवार को कहा कि इन दिनों कांग्रेस छोड़ने वालों ने पार्टी के घोषणापत्र की ओर इशारा किया है और कहा है कि पार्टी 'अर्बन नक्सलियों' की पकड़ में किस हद तक चली गई है। पीएम मोदी ने कांग्रेस के सत्ता में आने की संभावनाओं के बाद 'धन के बंटवारे' की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद एक सर्वे कराएगी और वे महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को भी नहीं बख्शेंगी।”

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बासवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कई कटाक्ष किए और कहा कि पार्टी का “शाही परिवार” पार्टी को वोट दिलाने की स्थिति में नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस नई दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है।

उन्होंने कहा, ''इन दिनों कांग्रेस छोड़ने वाले लोग एक बात बहुत गंभीरता से बताते हैं, वे सभी कह रहे हैं कि कांग्रेस अब वो कांग्रेस नहीं रही। वो शहरी नक्सलियों की पकड़ में चली गई है। कांग्रेस अब कम्युनिस्टों के कब्जे में है। हमारे एक मित्र ने उनसे पूछा कि आप ऐसा कैसे कह सकते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र देखिए। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो कहा है. वह गंभीर और चिंताजनक है। कांग्रेस देश में माओवादी सोच को लागू करने की कोशिश करेगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो हर व्यक्ति की धन का सर्वे होगा। हमारी बहनों के पास कितना सोना है, इसका पता लगाया जाएगा, इसका हिसाब लिया जाएगा।"

नरेंद्र मोदी ने सवालिया लहजे में कहा, “हमारे आदिवासी परिवारों के पास चांदी है, उसका मूल्यांकन किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के पास कितनी संपत्ति है, पैसा है, नौकरी है, इसकी जांच की जाएगी। इतना ही नहीं, बहनों के पास जो सोना और अन्य संपत्ति है, वह बराबर-बराबर बांटी जाएगी। क्या यह आपको स्वीकार्य है? क्या सरकार को आपकी संपत्ति छीनने का अधिकार है? क्या सरकार को आपकी मेहनत से बनायी गयी संपत्ति लेने का अधिकार है?”

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के पास जो सोना है, वह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, यह उनके स्वाभिमान से जुड़ा है। मोदी ने कहा, “माताओं-बहनों का मंगलसूत्र केवल सोना नहीं है, यह उनके जीवन के सपनों से जुड़ा है। वो अपने घोषणापत्र में उसे छीनने की बात कर रहे हैं। वो सोना छीनेंगे और बांटेंगे। जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस वालों धन इकट्ठा करके किसे बांटोगे, उनको बांटोगे जिनके ज्यादा बच्चे हैं, घुसपैठियों को बांटोगे। क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा, क्या ये आपको मंजूर है?"

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वे माताओं, बहनों के सोने का हिसाब करेंगे और फिर उन लोगों को धन वितरित करेंगे जिनके बारे में मनमोहन सिंह सरकार ने कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। भाइयों, बहनों, शहरी नक्सलियों की ये सोच है, वो माताओं, बहनों के पास उनका मंगलसूत्र भी नहीं रहने देंगे, इस हद तक चले जाएंगे।"

पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिसंबर 2006 में की गई उस टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला दावा अल्पसंख्यकों, खासकर मुस्लिम अल्पसंख्यकों का होना चाहिए। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था, "हमें यह सुनिश्चित करने के लिए नवीन योजनाएं बनानी होंगी कि अल्पसंख्यक, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक, विकास के लाभों में समान रूप से साझा करने के लिए सशक्त हों। उनका संसाधनों पर पहला दावा उनका होना चाहिए।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप