लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राजद में मची है भगदड़, वृषिण पटेल और अशफाक करीम के बाद देवेन्द्र यादव ने भी छोड़ी पार्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2024 14:57 IST

लोकसभा चुनाव से पूर्व लालू यादव की पार्टी राजद को झटके पर झटका लगते जा रहा है। टिकट बंटवारे को लेकर जारी नाराजगी के बीच पार्टी के दिग्गज नेता दल छोडते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पूर्व लालू यादव की पार्टी राजद को झटके पर झटका लगते जा रहा हैपार्टी से वृषिण पटेल के जाने के बाद अशफाक करीम ने राजद को कहा बाय-बाय ऐसे हालात के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी राजद से इस्तीफा दे दिया है

पटना: लोकसभा चुनाव की जारी गतिविधियों के बीच लालू यादव की पार्टी राजद को झटके पर झटका लगते जा रहा है। टिकट बंटवारे को लेकर जारी नाराजगी के बीच पार्टी के दिग्गज नेता दल छोडते जा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल के बाद पूर्व सांसद अशफाक करीम ने दल को बाय-बाय कह दिया था।

पूर्व राजद नेता ने कहा कि यह घाव अभी भरा भी नही था कि पार्टी के एक और बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने भी बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। देवेंद्र यादव ने कहा कि राजद में जो राजनीति चल पड़ी है वो केवल ‘राज’ के लिये है, उसमें नीति नहीं है, जबकि राज और नीति दोनों का सामंजस्य होना लाजमी था।

उन्होंने कहा कि राजद में दोनों का सामंजस्य दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है। ऐसे में एक क्षण भी इस पार्टी में रहना मेरे लिए संभव नहीं है। मैं पार्टी के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। अपने इस्तीफे में देवेंद्र यादव ने लिखा है कि मैं ऐसा महसूस करने लगा हूं कि इस तरह की राजनीति से नीति पूरी तरह नदारद हो चली है यानी सिद्धांत के बिना राजनीति मतलब आत्मा के बिना मात्रा शरीर।

देवेंद्र यादव ने कहा कि यदि किसी भी समाजवादी विचारधारा वाला कार्यकर्ता को पार्टी महागठबंधन के तहत झंझारपुर का या अन्य आधे दर्जन जगहों में जो उम्मीदवारों का आयात किया गया है, वैसे जगहों में पार्टी के मान्य विचारधारा वाली पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता या समर्पित नेता को पार्टी का टिकट दिया जाता तो मुझे कोई शिकवा-शिकायत नहीं हो सकती थी, परन्तु सांप्रदायिक शक्ति के पोषक दलों से पैराशूट से एक दिन में उतारकर उम्मीदवार बनाने की जो कार्य संस्कृति पनप गई है, उससे पूरी तरह घुटन महसूस कर रहा हूं और आश्चर्यचकित भी हूं।

उन्होंने कहा कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब राजद में एक क्षण भी बना रहना असहज सा हो गया है। अशफाक करीम के इस्तीफा के सवाल पर देवेंद्र यादव ने कहा कि अभी तो विकेट गिरना शुरू हुआ है। कितना विकेट गिरेगा, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपनी आगे की रणनीति अपने साथियों से बात करने के बाद तय करूंगा। मैं डेमोक्रेटिक इंसान हूं। मेरा अगला कदम हमारे साथियों की राय पर निर्भर करेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम