लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "हमारे और भाजपा के 'हिंदुत्व' में अंतर है, दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत फैलाना हमारा हिंदुत्व नहीं है", उद्धव ठाकरे का भाजपा पर सीधा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2024 07:23 IST

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए हमारे हिंदुत्व और भाजपा के हिंदुत्व के बीच बड़ा भारी अंतर है।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने नांदेड़ में आयोजित एक रैली मे भाजपा को हिंदुत्व के पिच पर ललकारा ठाकरे ने कहा कि वे अफवाह फैला रहे हैं कि मैं हिंदुत्व से दूर हो गया हूं, मैंने कभी हिंदुत्व को नहीं छोड़ाउन्होंने कहा कि हमारे हिंदुत्व और बीजेपी के हिंदुत्व में बड़ा अंतर है, हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवादी है

नांदेड़: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीते मंगलवार को कहा कि "हमारे हिंदुत्व और भाजपा के हिंदुत्व" के बीच अंतर है। इसके साथ ही ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के विषय मं कहा कि महा विकास अघाड़ी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाली है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर भाजपा को हिंदुत्व के पिच पर ललकारते हुए कहा, "जिन्होंने हमें छोड़ा वे अफवाह फैला रहे हैं कि मैं हिंदुत्व से दूर हो गया हूं, वो कहते हैं कि मैंने बाला साहेब की विचारधारा छोड़ दी है। मैंने कभी हिंदुत्व को नहीं छोड़ा। हमारे हिंदुत्व और बीजेपी के हिंदुत्व में अंतर है। हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवादी है। दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत फैलाना हमारा हिंदुत्व नहीं है।"

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''महा विकास अघाड़ी में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अगले एक या दो दिन में कर देंगे।''

मालूम हो कि उद्धव ठाकरे द्वारा यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी को अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एस पवार) ने अभी तक सीट बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप नहीं दिया है। एमवीए घटक वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाया है कि यूबीटी सेना और एनसीपी (शरद गुट) वीबीए और उसकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं।

हालांकि, सेना यूबीटी नेता संजय राउत को भरोसा है कि इंडिया ब्लॉक बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी टक्कर देगा। आगामी आम चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने लड़ी गई 25 सीटों में से 23 सीटें जीतीं, जबकि अविभाजित शिवसेना ने 23 में से 18 सीटें हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPमहाराष्ट्रनांदेड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?